नवरात्रि में फूड डिलीवरी की बड़ी लापरवाही, वेज ऑर्डर में भेजा नॉनवेज

Update: 2026-03-23 17:46 GMT

इंदौर। नवरात्रि के पावन अवसर पर फूड डिलीवरी में बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है, जहां एक परिवार को वेज ऑर्डर की जगह नॉनवेज डिश डिलीवर कर दी गई। घटना से आहत परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है।मामला शहर के गुलाबबाग क्षेत्र का है। मोबाइल व्यवसायी राहुल तिवारी ने बताया कि रविवार शाम घर में नवरात्रि की पूजा चल रही थी। इसी दौरान उन्होंने Zomato के जरिए वेज मोड में कॉम्बो पैक और चिली पनीर ऑर्डर किया, जिसकी कीमत करीब 363 रुपए थी। ऑर्डर कुछ ही समय में घर पहुंच गया।जब परिवार ने पैकेट खोला तो कॉम्बो के अन्य सभी आइटम सही थे, लेकिन चिली पनीर की जगह चिली चिकन निकला। व्रत और पूजा के माहौल में नॉनवेज डिश देखकर परिवार स्तब्ध रह गया और उनकी धार्मिक भावनाएं आहत हुईं।



 

इसके बाद पार्सल को घर से बाहर रख दिया गया।पीड़ित ने तुरंत ऐप पर शिकायत दर्ज कराई, जिस पर कंपनी ने पूरी राशि रिफंड कर दी। वहीं संबंधित रेस्टोरेंट नाइट किंग से संपर्क करने पर प्रबंधन ने गलती स्वीकार की, लेकिन पार्सल वापस लेने से मना कर दिया।इसके बाद राहुल तिवारी ने सोमवार को लसूडिया थाने में लिखित शिकायत देकर FIR दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

भीलवाडा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए समाचार प्रेम कुमार गढवाल Email - bhilwarahalchal@gmail.com

व्हाट्सएप - 9829041455 विज्ञापन - विजय गढवाल 6377364129 सम्पर्क - भीलवाडा हलचल कलेक्ट्री रोड,नई शाम की सब्जी मंडी भीलवाडा

Similar News