गैस-तेल संकट की आशंकाओं के बीच राहत, LPG सप्लाई पूरी तरह सामान्य

Update: 2026-03-23 16:44 GMT


 

नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर गैस और तेल संकट की खबरों के बीच आम लोगों के मन में LPG सिलेंडर की उपलब्धता को लेकर उठ रही चिंताओं पर सरकार ने राहत भरी तस्वीर पेश की है। ताजा आंकड़ों के अनुसार देश में गैस सप्लाई पूरी तरह सामान्य बनी हुई है और कहीं भी कमी की स्थिति नहीं है।

मार्च के पहले तीन हफ्तों में ही 3.5 लाख से ज्यादा PNG कनेक्शन जारी किए गए हैं, जो यह संकेत देते हैं कि सरकार गैस वितरण नेटवर्क को तेजी से मजबूत कर रही है। वहीं घरेलू LPG सिलेंडर की डिलीवरी भी सुचारू रूप से जारी है और पैनिक बुकिंग में भी कमी आई है।

सरकार ने स्पष्ट किया है कि अंतरराष्ट्रीय तनाव, खासकर पश्चिम एशिया के हालात के बावजूद भारत में गैस की आपूर्ति पर कोई असर नहीं पड़ा है। रिफाइनरियां पहले से अधिक क्षमता पर काम कर रही हैं और उनके पास पर्याप्त कच्चा तेल उपलब्ध है। इसके चलते LPG उत्पादन भी पहले के मुकाबले ज्यादा हो गया है।

पेट्रोल और डीजल के पर्याप्त स्टॉक के चलते देश में ईंधन की कमी जैसी कोई आशंका नहीं है। ऑयल कंपनियों ने भी साफ किया है कि कहीं से भी पेट्रोल-डीजल खत्म होने की खबर नहीं है और सप्लाई सामान्य बनी हुई है।

सरकार ने पहले ही कमर्शियल LPG सप्लाई का 20 प्रतिशत हिस्सा बहाल कर दिया है। साथ ही, राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को अतिरिक्त 10 प्रतिशत कमर्शियल LPG देने का प्रस्ताव भी रखा गया है, ताकि PNG को बढ़ावा दिया जा सके।

जरूरी सेवाओं के लिए घरेलू PNG और CNG की 100 प्रतिशत सप्लाई सुनिश्चित की जा रही है, जबकि औद्योगिक और व्यावसायिक उपयोग के लिए इसे लगभग 80 प्रतिशत तक सीमित रखा गया है। सरकार बड़े शहरों में दुकानदारों और व्यापारियों को LPG के स्थान पर PNG अपनाने के लिए भी प्रोत्साहित कर रही है।

सरकार और तेल कंपनियों ने आम लोगों से अपील की है कि वे घबराकर अतिरिक्त खरीदारी न करें, क्योंकि देश में गैस और ईंधन की सप्लाई पूरी तरह नियंत्रण में है।

भीलवाडा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए समाचार प्रेम कुमार गढवाल Email - bhilwarahalchal@gmail.com

व्हाट्सएप - 9829041455 विज्ञापन - विजय गढवाल 6377364129 सम्पर्क - भीलवाडा हलचल कलेक्ट्री रोड,नई शाम की सब्जी मंडी भीलवाडा

Similar News