'कांग्रेस नेता का असाधारण प्रेम या कुछ और?,' राहुल की वियतनाम यात्रा पर भाजपा का हमला

By :  vijay
Update: 2025-03-15 15:38 GMT
कांग्रेस नेता का असाधारण प्रेम या कुछ और?, राहुल की वियतनाम यात्रा पर भाजपा का हमला
  • whatsapp icon

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के वियतनाम यात्रा को लेकर भाजपा ने तीखे सवाल पूछे है। भाजपा ने शनिवार को आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी अपने निर्वाचन क्षेत्र वायनाड में अधिक समय नहीं बिताते और उसकी बजाय वह वियतनाम में ज्यादा समय बिता रहे हैं। बता दें कि भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि राहुल गांधी वियतनाम में छुट्टियां मना रहे थे और इस दौरान वह वहां लगभग 22 दिन बिताए थे।

वियतनाम के प्रति असाधारण लगाव का आरोप

प्रसाद ने यह भी कहा कि राहुल गांधी नए साल के दौरान भी वियतनाम में थे। साथ ही उन्होंने राहुल गांधी से सवाल किया कि वह अपने निर्वाचन क्षेत्र में अधिक समय क्यों नहीं बिताते। उन्होंने आरोप लगाया कि गांधी का वियतनाम के प्रति एक असाधारण लगाव है। राहुल गांधी को वियतनाम की यात्रा बार-बार करने के लिए जवाब देना चाहिए। साथ ही भाजपा नेता ने यह भी कहा कि राहुल गांधी लोकसभा में विपक्ष के नेता हैं और उन्हें भारत में रहकर राजनीति करनी चाहिए, न कि विदेश यात्रा करने में व्यस्त रहना चाहिए। प्रसाद ने सवाल किया कि वियतनाम के प्रति राहुल गांधी का इतना प्रेम क्यों है?

राहुल की विदेश यात्रा पर पहले भी सियासत

भाजपा के द्वारा राहुल गांधी की विदेश यात्रा पर सवाल खड़ा करना कोई नई बात नहीं है। भाजपा हमेश से ही राहुल पर यह आरोप लगाते आई है कि वह एक गैर-गंभीर नेता हैं जो घरेलू राजनीति से दूर रहते हैं। हालांकि इसके जवाब में कांग्रेस ने भाजपा पर आरोप लगाया है कि वह राहुल गांधी के निजी दौरे का राजनीतिकरण कर रहे हैं और यह बताने की कोशिश कर रहे हैं कि विदेश यात्रा करना किसी राजनेता का अधिकार नहीं होना चाहिए।

गौरतलब है कि इससे पहले पिछले साल 26 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन के बाद भी भाजपा ने राहुल गांधी की वियतनाम यात्रा की आलोचना की थी। भाजपा ने कहा था कि जब देश मनमोहन सिंह की मृत्यु पर शोक मना रहा था, तब राहुल गांधी वियतनाम में छुट्टियां मना रहे थे। इसके जवाब में कांग्रेस ने भाजपा पर यह आरोप भी लगाया है कि वह राहुल गांधी की निजी यात्राओं को मुद्दा बना कर उनका राजनीतिकरण कर रही है, जबकि एक व्यक्ति के रूप में उन्हें विदेश यात्रा करने का अधिकार है।

Similar News