महिला कांस्टेबल की हत्या: सपना का फौजी पति परविंदर हत्या के आरोप में गिरफ्तार

By :  vijay
Update: 2025-03-15 12:06 GMT

चंडीगढ़ पुलिस की महिला कांस्टेबल सपना की हत्या उसके फौजी पति ने की थी। योजना के तहत आरोपी पत्नी की लाश को काकाकार में डालकर रातभर घूमा, इसके बाद 25 किलोमीटर दूर पंचकूला में ठिकाने लगाकर भाग गया। एमडीसी थाना पुलिस ने मृतका सपना के फौजी पति परविंदर को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी पति ने पूछताछ में कई खुलासे भी किए हैं। पति ने चंडीगढ़ से सटे मोहाली के नयागांव स्थित शिवालिक विहार में घर पर ही पत्नी सपना की हत्या की थी। हत्या के बाद सपना की लाश को कार में डालकर पंचकूला लेकर गया। यहां सुबह करीब पौने 6 बजे कार में पत्नी की लाश छोड़कर फरार हो गया था।

  महिला कांस्टेबल की हत्या के मामले में भाई सौरभ की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी परविंदर को गिरफ्तार कर लिया है। सपना के पिता अनिल कुमार ने आरोप लगाया है कि दामाद परविंदर शराब, गांजा और जुआ खेलने का शौकीन है। नशा न मिलने पर उसने एक बार आत्महत्या की कोशिश भी की थी। जब सपना विरोध करती थी तो वह झगड़ा करता था। शादी के बाद से ही सपना और परविंदर के बीच झगड़ा होने पर कई बार समझौता भी करवाया गया था। सट्टेबाजी में पैसा हारने के कारण वह कर्जदार हो गया तो सपना से रुपये की डिमांड करता था।

कई बार पैसा न देने पर सपना से परविंदर ने मारपीट करता था। शौक पूरे करने के लिए उनकी बेटी सपना की हत्या कर रास्ते से हटाया है। एमडीसी पुलिस फौजी परविंदर से पूछताछ कर रही है। सपना के पिता अनिल कुमार ने बताया कि सपना हमेशा फोन पर परविंदर के बारे में बताती थी। झगड़ा होने पर कई बार रिश्तेदारों ने दोनों के बीच समझौता करवाया था लेकिन उसकी आदत में कोई सुधार नहीं आया। इन्हीं आदतों की वजह से सपना परेशान थी।



 

भाई सौरभ ने बताया कि लड़ाई-झगड़ा होने पर मन की शांति के लिए अक्सर सपना मनसा देवी मंदिर दर्शन के लिए जाती थी। शादी के बाद जब परविंदर से झगड़ा होता तो वह मंदिर जाकर घंटों वहीं बैठी रहती थी। मनसा देवी मंदिर के बाहर ही उसका शव कार में मिला। फौज में नौकरी करने बावजूद परविंदर लाखों का कर्जदार था। कर्ज को चुकाने के लिए सपना के अलावा अपने पिता पर भी दबाव बनाता था।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला कांस्टेबल की आंख समेत शरीर पर कई जगह चोट के निशान मिले हैं। पुलिस कई एंगल पर जांच कर रही है। 12 मार्च को शाम छह बजे मनसा देवी मंदिर के सामने मैंगो पार्क की पार्किंग में चंडीगढ़ पुलिस में तैनात महिला कांस्टेबल सपना का शव कार में मिला था

Tags:    

Similar News