विमान की विंडशील्ड में दरार, 76 यात्री सुरक्षित लैंडिंग
By : राजकुमार माली
Update: 2025-10-11 04:54 GMT
चेन्नई। शनिवार को एक प्राइवेट एयरलाइन का विमान उड़ान भरते समय तकनीकी समस्या का सामना कर गया। मदुरई एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाले विमान की विंडशील्ड में अचानक दरार आ गई।
पायलट ने लैंडिंग से पहले इस दरार को देखा और तुरंत एयर ट्रैफिक कंट्रोल को सूचित किया। ATC की मदद से विमान को सुरक्षित तरीके से एयरपोर्ट पर उतारा गया। विमान में सवार सभी 76 यात्री सुरक्षित रहे।
लैंडिंग के बाद विमान की विंडशील्ड बदल दी गई। हालांकि, विंडशील्ड टूटने का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हुआ है। इस घटना के बाद विमान की वापस उड़ान रद्द कर दी गई।