इन वजहों से देशभर में तेजी से बढ़ रहा डेंगू, डॉक्टर ने बताया कैसे करें अपना बचाव

By :  vijay
Update: 2024-09-18 12:16 GMT

देशभर में डेंगू  का कहर जारी है। पिछले दिनों कर्नाटक में इस बीमारी के बढ़ते मामलों को देखते हुए इसे महामारी घोषित किया है। वहीं, देश की राजधानी दिल्ली में इससे मौत की खबर सामने आने लगी है और मामले भी लगातार बढ़ते जा रहे हैं। ऐसे में जरूरी है कि इस बीमारी से बचाव के लिए कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। डेंगू एक गंभीर बीमारी है, जो मच्छरों के काटने से फैलती है। अगर समय रहते इसकी पहचान नहीं की जाए, तो कई मामलों में यह गंभीर साबित हो सकती है।

ऐसे में इस बीमारी के बारे में और ज्यादा जानने और इसके बढ़ते मामलों की वजह तलाशने के लिए हमने मैरिंगो एशिया हॉस्पिटल, गुड़गांव में डिपार्टमेंट ऑफ क्रिटिकल केयर मेडिसिन में सीनियर रजिस्ट्रार मुज़म्मिल सुल्तान कोका से बातचीत की। आइए डेंगू के बढ़ते मामलों पर क्या रहते हैं डॉक्टर-

क्यों बढ़ रहे डेंगू के मामले-

डॉक्टर बताते हैं कि एडीज मच्छर, विशेष रूप से एडीज एजिप्टी, जो गर्म, ह्यूमिड जगहों में पाए जाते हैं, के काटने से डेंगू का प्रकोप शुरू होता है। जमा हुआ पानी, खराब वेस्ट मैनेजमेंट और अपर्याप्त मच्छर नियंत्रण विधियों जैसी चीजों के कारण यह वायरस तेजी से फैलता (डेंगू  कॉसेस ) है। मानसून के मौसम में मच्छरों के पनपने की जगहों की संख्या बढ़ जाती है, जिससे इनका ट्रांसमिशन रेट तेजी से बढ़ जाता है। इसके साथ ही शहरीकरण और बढ़ती जनसंख्या भी डेंगू के बढ़ते मामलों की वजह है।

 इन तरीकों से रखें अपना और अपनों का ख्याल

डेंगू से अपना और अपनों का बचाव करने के लिए अपने आसपास मच्छर न पनपने दें।

इसके लिए सभी तरह के बर्तन या कंटेनर जिसमें मच्छर पनप सकते हैं, उन्हें ढककर रखें।

अगर घर के आसपास कहीं पानी भर गया है, तो उसे तुरंत खाली कर दें।

मच्छरों के पनपने की जगहों को नष्ट करने के लिए इंसेक्ट रिपेलेंट का इस्तेमाल करें।

सुबह और शाम, जब मच्छर सबसे ज्यादा एक्टिव होते हैं, ढके हुए लंबी आस्तीन के कपड़े पहनें।

खिड़कियों और दरवाजों पर स्क्रीन या मच्छरदानी लगाएं।

तेज बुखार, सिरदर्द और जोड़ों में परेशानी जैसे लक्षण (डेंगू  सिम्पटम्स ) नजर आने पर तुरंत डॉक्टर से मिले।

Similar News