रविवार को जापान में एक बार फिर धरती जोर से कांप उठी। दोपहर 1 बजकर 33 मिनट पर यामाडा से करीब 126 किलोमीटर पूर्व में 6.8 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया। जापान की जियोफिजिक्स एजेंसी ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि भूकंप का केंद्र समुद्र की गहराई में लगभग 10 किलोमीटर नीचे था।
भूकंप के झटके इतने तेज थे कि आसपास के कई इलाकों में लोग घबराकर घरों और दफ्तरों से बाहर निकल आए। कुछ जगहों पर बिजली आपूर्ति और संचार सेवाओं में अस्थायी बाधा की खबरें भी सामने आईं, हालांकि अब तक किसी बड़े नुकसान या जनहानि की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
मुख्य भूकंप के बाद झटकों की श्रृंखला जारी रही। कुल छह आफ्टरशॉक्स दर्ज किए गए जिनमें पहला 5.5, दूसरा 5.9, तीसरा 5.6, चौथा 5.2 और पांचवां झटका सबसे तेज 6.4 तीव्रता का रहा।
स्थानीय प्रशासन ने तटीय क्षेत्रों में सतर्कता बरतने और ऊंचे इलाकों की ओर जाने की सलाह दी है। वैज्ञानिकों ने कहा है कि अगले कुछ घंटों तक हल्के झटके महसूस हो सकते हैं, इसलिए नागरिकों को सतर्क रहने की आवश्यकता है।