अमरनाथ यात्रा के दौरान भीषण सड़क हादसा ,ट्रक ने कार को मारी टक्कर पांच यात्री घायल
By : vijay
Update: 2025-07-18 05:10 GMT
जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले के बटाल बलियां इलाके में शुक्रवार सुबह अमरनाथ यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं की कार को एक ट्रक ने टक्कर मार दी. इस हादसे में कार में बैठे आठ लोगों में से पांच घायल हो गए. सभी घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है. यह जानकारी सीआरपीएफ 137 बटालियन के करतार सिंह ने दी. उन्होंने बताया कि कार में आठ लोग थे.
वीडियाे में नजर आ रहा है कि कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुकी है. वह सड़के के बीच के डिवाइडर में पहुंच गई. वीडियो देखकर सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि हादसा कितना भयावह रहा होगा. ट्रक कार को टक्कर मारने के बाद वहीं खड़ी नजर आ रही है.