एपस्टीन फाइल्स में आपका नाम सामने आना शर्म की बात', राहुल गांधी ने वीडियो जारी पीएम पर साधा निशाना

Update: 2026-02-23 15:30 GMT

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को एक वीडियो जारी कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री और उनके मंत्रियों व मित्रों के नाम एपस्टीन फाइल्स में सामने आए हैं। उन्होंने कहा कि यह शर्म की बात है।

राहुल गांधी ने क्या कहा?

राहुल गांधी ने एक्स पर वीडियो जारी किया। इसके साथ ही कैप्शन में उन्होंने लिखा- मोदी जी, आप शर्म की बात करते हो? शर्म की बात मैं आपको बताता हूं। एपस्टीन फाइल्स में आपका, आपके मंत्री और आपके मित्र का साथ में नाम आना, ऐसे घिनौने अपराधी के साथ आपका नाम जुड़ा होना- ये शर्म की बात है। आपने अमेरिका के साथ जो व्यापार सौदा किया है, जिसमें आपने देश को बेच दिया - ये शर्म की बात है। हमारे देश का डेटा दे दिया। किसानों को खत्म कर दिया। कपड़ा उद्योग बर्बाद कर दिया - ये शर्म की बात है।

उन्होंने आगे लिखा, पूरा देश जानता है कि (कारोबारी गौतम) अदाणी पर अमेरिका में चल रहे मुकदमे ने आपकी रातों की नींद उड़ा रखी है, क्योंकि वो भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और आपके वित्तीय आर्किटेक्चर पर मुकदमा है। 14 महीनों से उन पर कोई कार्रवाई नहीं हुई - ये शर्म की बात है। मोदी जी, आप अपने मित्रों अनिल अंबानी, अदाणी और अपने लिए जो उचित समझें, वो कीजिए। मैं और कांग्रेस पार्टी के बब्बर शेर देश की रक्षा करते रहेंगे। एक इंच पीछे नहीं हटेंगे।

Similar News