पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर अनियंत्रित होकर पलटी तेज रफ्तार बस, 5 की मौत, 8 की हालत गंभीर

Update: 2026-02-23 12:57 GMT


लखनऊ/। पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर आज एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें तेज रफ्तार से जा रही एक निजी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस भीषण दुर्घटना में 5 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 8 अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहाँ से उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बस काफी तेज गति में थी और चालक के नियंत्रण खो देने के कारण डिवाइडर से टकराकर पलट गई। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग और यूपीडा (UPEIDA) की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। पुलिस प्रशासन ने क्रेन की मदद से बस को सीधा करवाया और फंसे हुए यात्रियों को बाहर निकाला। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और उनके परिजनों को सूचित करने की प्रक्रिया जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि हादसा इतना जबरदस्त था कि बस के परखच्चे उड़ गए।

Similar News