गैस की कीमतें बढ़ने पर कर्नाटक डिप्टी सीएम का भाजपा पर तंज,कहा- केंद्र सरकार के खिलाफ निकालें जनआक्रोश यात्रा

By :  vijay
Update: 2025-04-08 06:27 GMT
गैस की कीमतें बढ़ने पर कर्नाटक डिप्टी सीएम का भाजपा पर तंज,कहा- केंद्र सरकार के खिलाफ निकालें जनआक्रोश यात्रा
  • whatsapp icon

केंद्र सरकार द्वारा एलपीजी सिलेंडर की कीमतें बढ़ाने और पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी बढ़ाने के फैसले पर कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने भाजपा पर तंज कसा है और भाजपा नेताओं को अपनी ही पार्टी के खिलाफ प्रदर्शन करने की सलाह दी। दरअसल कर्नाटक भाजपा द्वारा राज्य सरकार के खिलाफ जनआक्रोश यात्रा निकाली जा रही है। अब गैस की कीमत बढ़ने के बाद कांग्रेस सरकार ही भाजपा पर हमलावर हो गई है।

जनआक्रोश यात्रा पर कांग्रेस का पलटवार

कर्नाटक भाजपा ने सोमवार से राज्य सरकार के खिलाफ 16 दिवसीय जनआक्रोश यात्रा की शुरुआत की है। इस जनआक्रोश यात्रा के तहत कर्नाटक भाजपा के नेता प्रदेशभर में प्रदर्शन करेंगे और कांग्रेस सरकार को महंगाई, मुसलमानों को चार प्रतिशत आरक्षण देने और एससी और एसटी वर्ग के फंड को कथित तौर पर डायवर्ट करने जैसे मुद्दों पर घेरने की कोशिश करेंगे। अब जब सोमवार को केंद्र सरकार ने एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी का एलान किया तो कर्नाटक की कांग्रेस सरकार को भी भाजपा को घेरने का मौका मिल गया।

कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने एक वीडियो संदेश में भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि 'मेरे भाजपा के सभी साथियों को नमस्कार। आप सभी जन आक्रोश यात्रा निकाल रहे हैं, लेकिन उसी समय केंद्र सरकार ने पेट्रोल-डीजल और गैस के दामों में बढ़ोतरी कर दी है। तो अब आपकी जन आक्रोश यात्रा भाजपा के खिलाफ होनी चाहिए। मैं आप सभी को भाजपा के खिलाफ जनआक्रोश यात्रा निकालने के लिए बधाई देता हूं।

Tags:    

Similar News