एअर इंडिया की उड़ान में यात्री ने शराब के नशे में की शर्मनाक हरकत,जहाज में मची अफरातफरी

Update: 2025-04-09 14:16 GMT

नई दिल्ली: दिल्ली से बुधवार को बैंकॉक जा रही एक उड़ान में एक शर्मनाक वाकया सामने आया है। दरअसल एअर इंडिया के एक यात्री ने कथित तौर पर एक साथी यात्री पर पेशाब कर दी। इस घटना से हवाई जहाज में तनाव का माहौल पैदा हो गया।

उन्होंने बताया कि एअर इंडिया ने इस घटना की सूचना नागरिक उड्डयन महानिदेशालय को दे दी है। वहीं इस मामले में उड्डयन मंत्रालय सख्त नजर आ रही है। केंद्रीय उड्डयन मंत्री ने मामले पर संज्ञान लिया है।

नागर विमानन मंत्री के. राममोहन नायडू ने कहा कि मंत्रालय घटना का संज्ञान लेगा और विमानन कंपनी से बात करेगा। नायडू ने दिल्ली में एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि अगर कोई गलत चीज हुई है तो हम आवश्यक कार्रवाई करेंगे।

एअर इंडिया के प्रवक्ता ने कहा कि हम इस बात की पुष्टि करते हैं कि 9 अप्रैल 2025 को दिल्ली से बैंकॉक जाने वाली फ्लाइट के केबिन क्रू को एक अनियंत्रित यात्री के व्यवहार की सूचना दी गई थी। क्रू ने सभी निर्धारित प्रक्रियाओं का पालन किया और मामले की सूचना अधिकारियों को दे दी गई है। अनियंत्रित यात्री को चेतावनी देने के अलावा, क्रू ने पीड़ित यात्री के लिए शिकायत दर्ज करवाने में मदद की भी पेशकश की। हालांकि, उसने मना कर दिया।

घटना का आकलन करने और अनियंत्रित यात्री के खिलाफ की जाने वाली कार्रवाई के लिए स्थायी स्वतंत्र समिति बुलाई जाएगी। एयर इंडिया ऐसे मामलों में डीजीसीए द्वारा निर्धारित गाइडलान का पालन करता है।

एअर इंडिया की उड़ान में यात्री द्वारा पेशाब करने का यह वाकया कोई पहला नहीं है। इससे पहले नवंबर 2022 में भी ऐसा ही एक मामला सामने आया था। जब एअर इंडिया की न्यूयॉर्क से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट में शंकर मिश्रा नामक यात्री ने एक महिला यात्री पर पेशाब कर दिया था। आरोपी ने यात्रा के दौरान चार बार शराब का सेवन किया था।

Tags:    

Similar News