राजनाथ सिंह ने ढाका उच्चायोग पहुंचकर खालिदा जिया को दी श्रद्धांजलि, शोक संदेश में कही यह बात
नई दिल्ली |रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह गुरुवार को नई दिल्ली स्थित बांग्लादेश उच्चायोग पहुंचे, जहां उन्होंने बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री और बीएनपी अध्यक्ष बेगम खालिदा जिया को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने शोक पुस्तिका में अपने संदेश के माध्यम से संवेदना व्यक्त की।
राजनाथ सिंह ने खालिदा जिया के निधन पर गहरा दुख जताते हुए शोक संदेश पर हस्ताक्षर किए। इसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए भी इसकी जानकारी साझा की। अपने संदेश में उन्होंने कहा कि वे इस दुख की घड़ी में खालिदा जिया के परिवार और बांग्लादेश के लोगों के साथ हैं।
रक्षा मंत्री ने अपने बयान में कहा कि बेगम खालिदा जिया का राजनीतिक और सार्वजनिक जीवन बांग्लादेश के इतिहास में अहम रहा है। उनके निधन से क्षेत्रीय राजनीति में एक युग का अंत हुआ है।