दिल्ली में चार मंजिला इमारत ढहने से छह की मृत्यु

By :  naresh
Update: 2025-04-19 08:06 GMT

 


नई दिल्ली,  उत्तर-पूर्वी दिल्ली के दयालपुर थाना क्षेत्र में शनिवार को एक चार मंजिला इमारत के ढहने से छह लोगों मृत्यु हो गयी, जबकि 20 से अधिक लोग घायल हो गए। मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना करीब रात करीब तीन बजे मिली। इस आधार पर दिल्ली पुलिस के अलावा दिल्ली फायर ब्रिगेड और एनडीआरएफ की टीम शक्ति विहार गली नंबर एक स्थित घटना स्थल पर पहुंच गई। घायलों को तत्काल जीटीबी अस्पताल भर्ती कराया गया। जहां बाद में छह लोगों को मृत्यु घोषित कर दिया गया।सूत्रों ने बताया कि मलबे में कई लोगों के फंसे होने की आशंका है। इसके मद्देनजर राहत और बचाव कार्य जारी है।

Tags:    

Similar News

राजस्थान में शिक्षकों के तबादलों पर बड़ी अपडेट:: सेकंड ग्रेड टीचर्स की सूची जल्द, मंत्री दिलावर ने दिए संकेत