अजब-गजब:: 10वीं बोर्ड परीक्षा के दौरान छात्रा ने स्कूल में ही दिया बच्चे को जन्म

Update: 2026-02-25 04:40 GMT


धार। मध्यप्रदेश के धार जिले से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। जिले के औद्योगिक क्षेत्र पीथमपुर सेक्टर-1 में मंगलवार को 10वीं बोर्ड परीक्षा के दौरान उस वक्त हड़कंप मच गया, जब गणित का पेपर हल कर रही एक नाबालिग छात्रा को अचानक प्रसव पीड़ा हुई और उसने परीक्षा केंद्र में ही बच्चे को जन्म दे दिया।

गणित के पेपर के दौरान बिगड़ी तबीयत

मिली जानकारी के अनुसार, मामला हाउसिंग बोर्ड स्थित एक हायर सेकेंडरी स्कूल का है। मंगलवार सुबह 9 बजे गणित की परीक्षा शुरू हुई थी। परीक्षा शुरू होने के करीब एक घंटे बाद, सुबह 10 बजे छात्रा को पेट में तेज दर्द महसूस हुआ। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए छात्रा बाथरूम की ओर गई। छात्रा की हालत देख स्कूल प्रबंधन ने तुरंत सक्रियता दिखाई और स्थानीय स्वास्थ्य विभाग व आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को सूचित किया।

जच्चा और बच्चा दोनों सुरक्षित

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची स्वास्थ्य टीम और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की मदद से स्कूल परिसर में ही सुरक्षित प्रसव कराया गया। छात्रा ने एक स्वस्थ पुत्र को जन्म दिया है। प्रसव के तुरंत बाद एंबुलेंस की सहायता से मां और नवजात शिशु को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के अनुसार, वर्तमान में मां और बच्चा दोनों पूरी तरह स्वस्थ हैं। इस अनोखी घटना की चर्चा पूरे प्रदेश के शिक्षा जगत और प्रशासनिक गलियारों में हो रही है।

भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें:

समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: bhilwarahalchal@gmail.com, व्हाट्सएप: 9829041455)

विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129

संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा फोन: 7737741455

Similar News