लखनऊ दहला: नीट की जिद और पिता की हत्या, इकलौते बेटे ने बाथरूम में आरी से काटे शव के टुकड़े

Update: 2026-02-24 16:20 GMT


 लखनऊ।  राजधानी के आशियाना इलाके में एक ऐसी सनसनीखेज वारदात सामने आई है जिसने रिश्तों को शर्मसार कर दिया है। एक 21 वर्षीय युवक अक्षत प्रताप सिंह ने अपने ही पिता, पैथोलॉजी लैब संचालक मानवेंद्र सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी ने क्रूरता की सारी हदें पार करते हुए पिता के शव को आरी से काट डाला और सिर को घर से 21 किलोमीटर दूर फेंक आया।

 नीट की तैयारी और होटल का सपना बना काल 

पुलिस पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। मृतक मानवेंद्र सिंह चाहते थे कि उनका इकलौता बेटा अक्षत नीट (NEET) क्वालीफाई कर एमबीबीएस (MBBS) डॉक्टर बने। वहीं, अक्षत डॉक्टर बनने के बजाय रेस्टोरेंट या लॉन खोलकर बिजनेस करना चाहता था। 20 फरवरी को इसी बात को लेकर पिता-पुत्र में तीखी बहस हुई, जिसके बाद अक्षत ने पिता की ही लाइसेंसी राइफल से उन्हें मौत के घाट उतार दिया।

 बाथरूम में शव के टुकड़े कर ड्रम में भरे 

हत्या के बाद आरोपी ने साक्ष्य मिटाने के लिए शव को बाथरूम में ले जाकर आरी से काट दिया। शरीर के हिस्सों को एक नीले ड्रम में भर दिया और सिर को कार में रखकर दूर ले जाकर फेंक दिया। घर में खून की बदबू न फैले, इसके लिए वह लगातार रूम स्प्रे का छिड़काव करता रहा। इस पूरी खौफनाक वारदात के दौरान उसकी बहन भी घर में मौजूद थी, जिसे अक्षत ने जान से मारने की धमकी देकर चुप करा दिया था।

 गुमशुदगी दर्ज कराने पहुंचा तो खुला राज 

वारदात के तीन दिन बाद, सोमवार को आरोपी खुद थाने पहुंचा और पिता की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। हालांकि, पूछताछ के दौरान उसके बयानों में विरोधाभास और घबराहट देखकर पुलिस को शक हो गया। सख्ती से पूछताछ करने पर अक्षत ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर शव के टुकड़े बरामद कर लिए हैं, हालांकि सिर की तलाश अब भी जारी है। बुधवार को मृतक का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें:**

 समाचार:  प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: bhilwarahalchal@gmail.com, व्हाट्सएप: 9829041455)

 विज्ञापन:  विजय गढवाल 6377364129

 संपर्क कार्यालय:  भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा फोन: 7737741455

 

Similar News