पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती के परिवार को मिली जान से मारने की धमकी, बम से उड़ाने की चेतावनी

Update: 2026-02-24 08:29 GMT


​टीकमगढ़ (मध्य प्रदेश)। मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती के परिवार को जान से मारने और बम से उड़ाने की धमकी मिलने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए उमा भारती की बहू और जिला पंचायत अध्यक्ष उमिता राहुल लोधी ने देहात थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।

​फेसबुक पोस्ट पर विवादित टिप्पणी से शुरू हुआ विवाद

​उमिता लोधी के अनुसार, उन्होंने 21 फरवरी को अपने सोशल मीडिया (फेसबुक) अकाउंट पर एक पोस्ट साझा की थी। इस पोस्ट के अगले ही दिन यानी 22 फरवरी की रात करीब 10:30 बजे 'जीडब्ल्यू बृजेंद्र कुशवाहा' नामक फेसबुक आईडी से एक अत्यंत आपत्तिजनक और विवादित कमेंट किया गया। इस टिप्पणी में उमिता लोधी और उनके पति, पूर्व मंत्री राहुल लोधी को जान से मारने और पूरे परिवार को बम से उड़ाने की खुली धमकी दी गई थी।

​पुलिस ने अज्ञात आरोपितों पर दर्ज किया मामला

​मामले की शिकायत मिलते ही टीकमगढ़ पुलिस सक्रिय हो गई है। पुलिस ने अज्ञात आरोपितों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस अब साइबर सेल की मदद से उक्त फेसबुक आईडी के संचालक का पता लगाने में जुट गई है। फिलहाल पुलिस आरोपित की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है और मामले की विस्तृत जांच जारी है।

​भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें: समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: bhilwarahalchal@gmail.com, व्हाट्सएप: 9829041455) विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129 संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा फोन: 7737741455.

Similar News

इंतहा हो गई इंतज़ार की, आई ना खबर तबादले की...!: भीलवाड़ा SP यादव की पारी जारी, 'सिंडिकेट' और माफिया के मंसूबों पर फिरा पानी