इंतहा हो गई इंतज़ार की, आई ना खबर तबादले की...!: भीलवाड़ा SP यादव की पारी जारी, 'सिंडिकेट' और माफिया के मंसूबों पर फिरा पानी

Update: 2026-02-24 03:44 GMT


​भीलवाड़ा हलचल । "इंतहा हो गई इंतज़ार की, आई ना खबर तबादले की..."! यह फिल्मी गाना आज उन लोगों की जुबान पर कड़वा स्वाद दे रहा है जो भीलवाड़ा के पुलिस अधीक्षक (SP) धर्मेंद्र यादव की रवानगी की आस लगाए बैठे थे। सोमवार देर रात जारी हुई 21 IPS अधिकारियों की तबादला सूची ने कई 'सफेदपोशों', बजरी माफियाओं और अपराधियों के चेहरों पर हवाइयां उड़ा दी हैं। जिले में चर्चा तो यहां तक है कि इस बार SP को हटाने के लिए बाकायदा एक 'सिंडिकेट' सक्रिय था, जिसने जयपुर के गलियारों तक एड़ी-चोटी का जोर लगा दिया था, लेकिन नतीजा सिफर रहा।

​पिछले कुछ दिनों से शहर के सियासी और आपराधिक गलियारों में यह शोर चरम पर था कि आने वाली लिस्ट में धर्मेंद्र यादव का पत्ता कटना तय है। सूत्र बताते हैं कि यादव की सख्त कार्यशैली से त्रस्त कुछ प्रभावशाली लोगों और अपराधियों ने एक बड़ा फंड तक एकत्रित किया था ताकि सरकार पर दबाव बनाकर उनका तबादला कराया जा सके। जयपुर के पावर सेंटर्स तक 'दौड़' लगाई गई, बड़ी रकम खर्च करने के सौदे हुए, लेकिन जब सूची आई तो यादव का नाम न पाकर यह सारा 'दांव' उल्टा पड़ गया।

​SP धर्मेंद्र यादव के कार्यकाल में जिस तरह से संगठित अपराध और माफिया तंत्र पर नकेल कसी गई है, उससे कई समीकरण बिगड़ चुके थे। तबादला न होने से अब उन लोगों में खौफ है जो उनकी रवानगी के बाद जश्न मनाने की तैयारी में थे। फिलहाल, भीलवाड़ा पुलिस कप्तान की 'पिच' पर जमी हुई पारी यह साफ संकेत दे रही है कि सरकार फिलहाल अपराधियों के दबाव में आने वाली नहीं है।

रसूखदारों ने सोचा कि यदि अधिकारी बदल जाए, तो फिर से पुराना 'सिस्टम' बहाल किया जा सकेगा। लेकिन तबादला सूची में नाम न होने से अब यह स्पष्ट है कि जिले में माफिया के खिलाफ 'हथौड़ा' और जोर से चलने वाला है। अब देखना यह है कि रवानगी की आस लगाए बैठे इन 'शिकारियों' पर पुलिस का अगला वार क्या होता है।

​भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें: समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: bhilwarahalchal@gmail.com, व्हाट्सएप: 9829041455) विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129 संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा फोन: 7737741455

Similar News

भीलवाड़ा में मिलावटखोरों पर 'सर्जिकल स्ट्राइक': खाद्य विभाग ने 4000 किलो मसाले किए सीज, 4 क्विंटल खजूर मौके पर ही नष्ट

भीलवाड़ा में सड़क पर दौड़ती 'अल्टो' बनी आग का गोला:: बेटे ने मौत के मुंह से खींच बचाई मां और महिला की जान, मची चीख-पुकार