माफियाओं पर 'स्पेशल स्ट्राइक'- बडलियास में अवैध बजरी से भरा डंपर दबोचा

Update: 2026-02-24 08:17 GMT

 भीलवाड़ा (बीएचएन)। जिले में अवैध खनन और बजरी माफियाओं के खिलाफ चलाए जा रहे सख्त अभियान के तहत जिला स्पेशल टीम (डीएसटी) ने बीती रात पुलिस अधीक्षक के निर्देशन और आईपीएस माधव उपाध्याय के नेतृत्व में बडलियास थाना क्षेत्र में अवैध बजरी से भरे एक डंपर को जप्त किया है।

अंधेरे का फायदा उठा रहे माफियाओं को घेरा

जानकारी के अनुसार, डीएसटी टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि रात के अंधेरे में अवैध बजरी का परिवहन किया जा रहा है। इस पर आईपीएस माधव उपाध्याय की टीम ने बडलियास इलाके में जाल बिछाया। इस दौरान एक तेज रफ्तार डंपर को रुकवाकर जांच की गई, तो वह अवैध बजरी से भरा पाया गया।

थाने को किया सुपुर्द, कानूनी शिकंजा कसा

कार्रवाई के बाद डीएसटी टीम ने जप्तशुदा डंपर को बडलियास थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया है। इसके बाद आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई। आये दिन कार्रवाई से क्षेत्र के बजरी माफियाओं में हडक़ंप मच गया है। 

Similar News

होली से पहले मिलावटखोरों पर 'सर्जिकल स्ट्राइक':: खाद्य विभाग ने 3 स्थानों पर दी दबिश, 45 किलो अवधिपार सामग्री करवाई नष्ट