शादी में देरी और पाबंदियों का खौफनाक अंत:: कलयुगी बेटियों ने पिता को उतारा मौत के घाट, खाने में दी नींद की गोलियां और चाकू से रेता गला

Update: 2026-02-24 09:28 GMT

 मुजफ्फरनगर । उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के भोपा थाना क्षेत्र से एक ऐसी वारदात सामने आई है, जिसने बाप-बेटी के पवित्र रिश्ते को कलंकित कर दिया है। यहाँ दो सगी बहनों ने मिलकर अपने ही पिता की बेरहमी से हत्या कर दी। चौंकाने वाली बात यह है कि बड़ी बेटी ने हत्या की वजह अपनी उम्र 32 साल होने के बावजूद शादी न होना और पिता की अत्यधिक रोक-टोक को बताया है। पुलिस ने आरोपी बेटी और उसकी नाबालिग छोटी बहन को गिरफ्तार कर लिया है।

साजिश का खौफनाक मंजर: पहले दिया नशा, फिर किया वार

मृतक रामप्रसाद के पुत्र  द्वारा दी गई तहरीर के अनुसार, उसकी बहनों ने पूरी योजना के तहत इस वारदात को अंजाम दिया। रविवार रात बहनों ने घर के सभी सदस्यों के खाने में नशीली गोलियां मिला दीं। जब पूरा परिवार गहरी नींद में सो गया, तो रात करीब 3 बजे दोनों बहनें उठीं। उन्होंने सुनिश्चित किया कि कोई जाग तो नहीं रहा, फिर चारपाई पर सो रहे अपने पिता पर घरेलू चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

गर्दन और पेट पर किए वार, लाश बुग्गी के पीछे फेंकी

आरोपियों ने पिता की गर्दन और पेट पर एक साथ कई वार किए। जब उन्हें यकीन हो गया कि पिता की मृत्यु हो चुकी है, तो उन्होंने लाश को चारपाई से घसीटकर दरवाजे के पास खड़ी बुग्गी के पीछे छिपा दिया। पुलिस ने मौके से हत्या में प्रयुक्त दो चाकू और नशीली गोलियों के खाली रैपर बरामद किए हैं।

पूछताछ में कोमल का कबूलनामा: 'शादी नहीं कर रहे थे पिता'

गिरफ्तार आरोपी बड़ी बेटी  ने पुलिस को बताया कि उसके पिता हर छोटी बात पर रोक-टोक करते थे और कहीं आने-जाने नहीं देते थे। उसके अनुसार, वह 32 साल की हो चुकी थी लेकिन पिता उसकी शादी नहीं कर रहे थे, जिससे वह मानसिक रूप से काफी परेशान और गुस्से में थी। इसी नाराजगी के चलते उसने अपनी छोटी बहन के साथ मिलकर पिता को रास्ते से हटाने की साजिश रची। 

Similar News

होली से पहले मिलावटखोरों पर 'सर्जिकल स्ट्राइक':: खाद्य विभाग ने 3 स्थानों पर दी दबिश, 45 किलो अवधिपार सामग्री करवाई नष्ट