सर्राफा बाजार में सोना और चांदी हुए सस्ते, चांदी 2500 रुपए प्रति किलो लुढ़की

Update: 2026-02-24 17:45 GMT

 

 घरेलू वायदा बाजार में एक दिन की तेजी के बाद सोने और चांदी की कीमतों में एक बार फिर बड़ा क्रैश देखने को मिला है। कमजोर वैश्विक संकेतों और अमेरिकी टैरिफ से जुड़ी अनिश्चितताओं के बीच चांदी 10,500 रुपये से अधिक और सोना 2,500 रुपये से ज्यादा लुढ़क गया।


भीलवाड़ा। स्थानीय सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने और चांदी की कीमतों में मामूली गिरावट दर्ज की गई है। वैश्विक बाजार और स्थानीय मांग में बदलाव के चलते सोने के भाव में जहां 400 रुपए प्रति दस ग्राम की कमी आई है, वहीं चांदी की कीमतों में 2500 रुपए प्रति किलोग्राम की बड़ी गिरावट देखी गई है। इस गिरावट के बाद बाजार में खरीदारी करने वाले ग्राहकों को थोड़ी राहत मिली है।

बाजार से प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार को चांदी के भाव 2 लाख 60 हजार रुपए प्रति किलोग्राम बोले गए। वहीं शुद्ध सोने के भाव 1 लाख 59 हजार 100 रुपए प्रति दस ग्राम पर रहे। सर्राफा व्यापारियों के अनुसार बाजार में विभिन्न श्रेणियों के भाव कुछ इस प्रकार रहे। चांदी प्रति किलो 2,56,000 रुपए और टंच चांदी के भाव 2,60,000 रुपए प्रति किलो रहे। सोने की बात करें तो 10 ग्राम शुद्ध सोने के भाव 1,59,100 रुपए दर्ज किए गए। इसके अलावा जेवराती सोना 1,51,900 रुपए और रवा सोना 1,59,100 रुपए प्रति दस ग्राम रहा। बाजार में कलदार सिक्का 2800 रुपए प्रति नग तथा कॉपर के भाव 1175 रुपए प्रति किलोग्राम बोले गए।

MCX पर सोने की स्थिति:

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर अप्रैल डिलीवरी वाला सोना 2,545 रुपये (1.57%) की गिरावट के साथ 1,59,053 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। कारोबार के दौरान इसने 1,58,720 रुपये का निचला स्तर छुआ। विशेषज्ञों के अनुसार, घरेलू हाजिर मांग में कमी और वैश्विक स्तर पर निवेशकों की सतर्कता इस गिरावट की मुख्य वजह रही।

चांदी में जबरदस्त गिरावट:

चांदी के दामों में मंगलवार को बड़ी गिरावट दर्ज की गई। मार्च डिलीवरी वाली चांदी 11,555 रुपये यानी करीब 4.35% गिरकर 2,53,778 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करती नजर आई। पिछले कारोबारी सत्र के मुकाबले चांदी के भाव में भारी अस्थिरता देखी गई।

गिरावट के मुख्य कारण:

अमेरिकी टैरिफ का असर: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा वैश्विक शुल्क 10% से बढ़ाकर 15% करने की चेतावनी के बाद अंतरराष्ट्रीय बाजारों में हलचल बढ़ गई है।

वैश्विक अनिश्चितता: 10% शुल्क मंगलवार से लागू होने के बाद निवेशकों में डर का माहौल है।

हाजिर मांग में कमी: स्थानीय बाजारों में ग्राहकों की रुचि कम होने से भी कीमतों पर दबाव बना हुआ है।

बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले दिनों में भी सोने-चांदी की कीमतों में तेज उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है, इसलिए निवेशकों को शॉर्ट टर्म में सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें:

समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: bhilwarahalchal@gmail.com, व्हाट्सएप: 9829041455)

विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129

संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा फोन: 7737741455

Similar News

भीलवाड़ा में लहराएगी 'कस्तूरी कपास' की फसल:: किसानों और वस्त्र उद्यमियों के लिए खुलेगा तरक्की का नया द्वार