सर्दी और कोहरे का कहर 15 जिलों में 40 से अधिक वाहन आपस में टकराये ७ की मोत

Update: 2026-01-17 12:26 GMT

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश में शनिवार को इस सर्दी के मौसम का अब तक का सबसे घना कोहरा छाया रहा। कोहरे के कारण प्रदेश के 15 जिलों में 40 से अधिक वाहन आपस में टकरा गए। अलग अलग हादसों में डेढ़ साल की एक बच्ची समेत सात लोगों की मौत हो गई, जबकि 50 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। घने कोहरे का असर रेल यातायात पर भी पड़ा है और राज्य में 100 से अधिक ट्रेनें देरी से चल रही हैं।

वहीं जम्मू कश्मीर में कड़ाके की ठंड का दौर जारी है। यहां चालीस दिन चलने वाला चिल्लई कलां अपने 28वें दिन में प्रवेश कर चुका है। इस दौरान न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। श्रीनगर में तापमान माइनस 4 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि शोपियां में माइनस 5.6 डिग्री दर्ज किया गया। पहलगाम में माइनस 2.6, गुलमर्ग में माइनस 4.2 और सोनमर्ग में माइनस 2.9 डिग्री तापमान रहा।

हिमाचल प्रदेश में भी मौसम ने करवट ली है। लाहौल स्पीति और चंबा जिलों में बर्फबारी दर्ज की गई। स्पीति के शिंकुला दर्रे में बर्फबारी के चलते 25 पर्यटक वाहन फंस गए, जिन्हें पुलिस और प्रशासन की टीम ने रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकाला।

उत्तर भारत में ठंड और कोहरे का असर बना रह सकता है।


Similar News

लो हो गया, आठ करोड़ की लुटेरी दुल्हन का खुलासा: कानपुर में दुल्हन दिव्यांशी ने 12 लोगों को फंसाया, 4 शादी कीं…खातों में मिले ......