गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा तो 4 भाइयों ने पकड़ा, लड़की के हाथों कटवा दिया लड़के का प्राइवेट पार्ट

Update: 2025-04-17 06:53 GMT
गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा तो 4 भाइयों ने पकड़ा, लड़की के हाथों कटवा दिया लड़के का प्राइवेट पार्ट
  • whatsapp icon

उत्तर प्रदेश ।  गोरखपुर में एक लड़के के साथ उसकी गर्लफ्रेंड के 4 भाइयों ने क्रूरता की। लड़का 1 बजे रात को अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा था। लड़की के 4 भाइयों ने दोनों को साथ में देख लिया। इसके बाद लड़की के हाथ से ही लड़के का प्राइवेट पार्ट कटवा दिया।

गोरखपुर के गुलरिहा थाना क्षेत्र के सरैया बाजार गांव के रहने वाले बसंत लाल ने बताया कि उनका 22 साल का बेटा जिसका नाम मिथुन कुमार है, वो रात को अपने खेत से वापस लौट रहा था। इसी बीच घर से ही 2 घर दूर पर रहने वाली एक लड़की जो उससे उम्र में 8 साल बड़ी है, जिसकी मेरे लड़के से करीब 2 साल से फोन पर बातचीत चल रही है। उसने उसे मिलने के लिए बुलाया। वहीं पहले से ही घात लगाए बैठे लड़की के चार भाइयों ने मेरे बेटे मिथुन को पकड़ लिया। उसके साथ गाली-गलौज की और मारपीट की।

पीड़ित के पिता ने आगे बताया कि चारों भाइयों ने लड़के के दोनों हाथ और दोनों पैर को पकड़ लिए। फिर लड़की के हाथ में ब्लेड थमाई और लड़के के गुप्तांग पर चीरा लगा दिया। जख्म से बहुत सारा खून बहने लगा। चारों भाइयों ने लड़के को घर से बाहर फेंक दिया।

गांव के ही एक लड़के ने बसंत लाल को इस घटना की सूचना दी। इसके बाद लड़के को आनन-फानन में गोरखपुर के मेडिकल कॉलेज लाया गया जहां पर उसका इलाज चल रहा है। लड़के की हालत गंभीर बनी हुई है। घाव पर टांके लगाए गए हैं। बहुत ज्यादा खून बहने से लड़का बार-बार बेहोश हो रहा है।

पीड़ित के पिता बसंत लाल ने बताया कि बहुत पहले उनका लड़की के घरवालों से एक बार विवाद हुआ था जिसमें थाने तक की नौबत आ गई थी। इसके बाद उस घर से हम लोगों का बोलचाल बंद था। बावजूद उसके उसकी लड़की ने मेरे 22 साल के बेटे को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया और उससे लगभग 2 साल से फोन पर बातचीत कर रही है। साथ ही उसने कल देर रात मेरे बेटे को मिलने बुलाया और उसके साथ इस घटना को अंजाम दिया। अभी मेरे बेटे की हालत बहुत गंभीर बनी हुई है हम लोग बहुत गरीब है और बहुत परेशान हैं।

लड़की की तरफ से भी पुलिस से शिकायत की गई कि मिथुन रात में जबरदस्ती घर में घुस गया था और उसने गलत काम करने की कोशिश की। इसलिए लड़की ने उसका गुप्तांग काटा।

गोरखपुर के एसपी ने बताया कि मामले की जानकारी है दोनों पक्षों की तरफ से शिकायत मिली है आगे की अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

Similar News