राजस्थान सहित 3 सीमावर्ती राज्यों के 9 शहरों में सुबह 6 बजे तक ब्लैकआउट

Update: 2025-05-09 13:48 GMT

3 सीमावर्ती राज्यों के 9 शहरों में सुबह 6 बजे तक ब्लैकआउट

हरियाणा

अंबाला में रात 8 बजे से सुबह 6 बजे तक ब्लैकआउट रहेगा।

पंचकूला में 7 बजे से सुबह 6 बजे तक बाजार और स्ट्रीट लाइटें बंद करनी होंगी।

चंडीगढ़

चंडीगढ़ में शाम 7 बजे से सुबह 6 बजे तक बाजार और स्ट्रीट लाइटें बंद करनी होंगी।

पंजाब

मोहाली में रात 8 से सुबह 6 बजे तक सभी बाजार बंद रखने होंगे।

गुरदासपुर में रात 8 से सुबह 6 बजे तक ब्लैकआउट होगा।

राजस्थान

जैसलमेर, बाड़मेर में शाम 6 बजे से, श्रीगंगानगर और फलोदी में 7 बजे से सुबह 6 बजे तक ब्लैकआउट रहेगा।

बीकानेर में भी ब्लैकआउट रहेगा। समय अभी तय नहीं है।

बाजार बंद : जैसलमेर, बाड़मेर में 5 बजे से बाजार बंद कर दिए गए हैं। श्रीगंगानगर में 7 बजे से बाजार बंद होंगे।

जैसलमेर, बाड़मेर, श्रीगंगानगर में ड्रोन, आतिशबाजी पर रोक है। जैसलमेर में सभी सार्वजनिक कार्यक्रमों पर बैन है। श्रीगंगानगर में डीजे पर भी बैन है। बीकानेर में हॉस्टल खाली करा लिए गए हैं।

Similar News