विश्व जल दिवस: पीएम मोदी की देशवासियों से अपील; कहा- "पानी सिर्फ जीवन ही नहीं, हमारे भविष्य का आधार है"

By :  vijay
Update: 2026-03-22 08:30 GMT

नई दिल्ली। विश्व जल दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से जल संरक्षण का संकल्प दोहराने का आह्वान किया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर संदेश साझा करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि जल न केवल हमें जीवन देता है, बल्कि हमारे ग्रह के भविष्य को भी आकार देता है। उन्होंने हर बूंद बचाने और जल का जिम्मेदारी से उपयोग करने पर जोर दिया।

जल संरक्षण बना एक सशक्त राष्ट्रीय अभियान

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने प्रधानमंत्री के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि देश में जल प्रबंधन और संरक्षण अब एक जन-आंदोलन का रूप ले चुका है। उन्होंने बताया कि स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता से महिलाओं के श्रम में कमी आई है और बच्चों के स्वास्थ्य में सुधार हुआ है। सरकार वर्षा जल संचयन और सतत उपयोग की दिशा में निरंतर काम कर रही है ताकि आने वाली पीढ़ियों के लिए जल सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

नेताओं ने दोहराया जल सुरक्षा का संकल्प

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने भी जल को सभ्यता की जीवन-रेखा बताते हुए इसके संरक्षण की अपील की। वहीं, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उत्तराखंड में जल केवल संसाधन नहीं, बल्कि आस्था का आधार है। उन्होंने राज्य में 'स्प्रिंग एंड रिवर रिजुवेनेशन अथॉरिटी' के माध्यम से सूखते जल स्रोतों को पुनर्जीवित करने के अभियान की जानकारी दी और नागरिकों से इस मुहिम में जुड़ने का आग्रह किया।

Similar News

'सुपारी' लेकर नीयत बदली: माँ-बेटे ने दी थी बड़े बेटे की 'सुपारी',: किलर ने माँ को ही निपटाया और लूट लिया घर, अहमदाबाद क्राइम ब्रांच का बड़ा खुलासा