जन्माष्टमी को लेकर तैयारिया: संकटमोचन हनुमान मंदिर में सजेंगी 25 से अधिक झांकियां,चढ़ाएंगे डायमंड का चोला,
भीलवाड़ा। भीलवाड़ा और शाहपुरा जिले में जन्माष्टमी पर्व पर 26 अगस्त को में भगवान श्रीकृष्ण के विभिन्न रूपों चित्रित करते हुए झांकियां सजाई जाएगी। भीलवाड़ा में संकटमोचन हनुमान मंदिर पर 25 से अधिक विद्युतचलित झांकिया लगाई जाएगी जो हर वर्ष की भाती शहरवासियों के लिए आकर्षण का केंद्र होगी।
मंदिर के महंत बाबूगिरी महाराज के सानिध्य में जन्माष्टमी के मौके पर हनुमानजी को डायमंड का चोला चढ़ाया जाएगा। केक काट पंजीरी व माखन-मिश्री का भोग लगाया जाएगा। उन्होंने कहा की दिल्ली, आगरा व मथुरा के कालाकार विद्युतचलित व हवा में उड़ती झांिकयां बनाएंगे, जिसे लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई है। जन्माष्टमी पर बनाई जाने वाली इन झांकियों में कारागृह में कृष्ण जन्म, गोकुल में बाल लीला, कंस वध, पूतना वध, कृष्ण-सुदामा मिलन जैसे कई प्रसंगों की झांकियां शहरवासियों के लिए आकर्षण होगी। कई झांकियां हवा में उड़ती हुई दिखेंगी। यहां हर वर्ष जन्माष्टमी पर दर्शन के लिए हजारों कृष्ण भक्त पहुंचते हैं।
मंदिर ट्रस्ट के ट्रस्टी सांवरमल बंसल व रमेशचंद बंसल ने बताया कि जन्माष्टमी पर फूलों एवं रंग-बिरंगी रोशनी से मंदिर पर सजावट की जाएगी। झांकियां आगरा, दिल्ली व मथुरा से आने वाले 20 से अधिक कलाकारों द्वा देव मंदिर में भीझकी सजारा तैयार की जाएगी। गोलप्याऊ चौराहा से नगर परिषद चौराहा तक रंग-बिरंगी रोशनी एवं सजावट की जाएगी। शाम 5 बजे से झांकियों के दर्शन शुरू होंगे। मध्यरात्रि में बाल गोपाल भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया जाएगा।
जयकारों के बीच लड्डु गोपाल का पंचामृत से अभिषेक कर पंजीरी व माखन-मिश्री का भोग लगाया जाएगा। इस अवसर पर केक भी काटा जाएगा। महंत बाबूगिरी ने बताया कि जन्माष्टमी महोत्सव को यादगार बनाने के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई। आयोजन को लेकर समाज के सभी वर्गों एवं भक्तों से सहयोग मिल रहा है।
पेज के बालाजी केपुजारी आशुतोष शर्मा ने बताया कि जन्माष्टमी केमौके पर भगवान कृष्ण की लीला से जुड़ी आकर्षक झांकियां सजाईजाएगी इसे लेकरतैयारी की जा रही है इसी तरह गांधीनगरस्थित शनि देव मंदिर में भी झाकी सजाई जायेगी।
