इन सब बच कर रहे हैं तो अच्छा है: भूलकर भी दूसरों के घर से न लेकर आएं ये तीन चीजें, हंसता-खेलता परिवार हो जाएगा बर्बाद
कई बार दूसरों के घरों से पुराने समान हम सस्ती दर पर खरीद लाते हैं लेकिन वह सस्ता नहीं होकर जीवन के लिए दुखदाई साबित होता है ऐसा मानना है ज्योतिष और शास्त्रों में ,बताई गई बातों से जीवन में आ रही समस्याओं को हल किया जा सकता है। इन शास्त्रों के अनुसार व्यक्ति के आसपास की वस्तुएं उसकी मानसिक और शारीरिक स्थिति पर प्रभाव डालती हैं। ऐसे में किसी के घर से कुछ खास चीजें लाना न केवल आपके जीवन को प्रभावित कर सकता है, बल्कि यह नकारात्मक ऊर्जा का कारण भी बन सकता है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में लाई जाने वाली वस्तुएं व्यक्ति की ऊर्जा को प्रभावित करती हैं। जब किसी वस्तु का मालिक बदलता है, तो उसकी ऊर्जा भी बदल जाती है। यह व्यक्ति के जीवन में समस्याएं पैदा कर सकती है। विशेष रूप से उन वस्तुओं को कभी भी न लें, जो नकारात्मक ऊर्जा से भरपूर होती हैं।
पंडित विक्रम सोनी कहते हैं कि उदाहरण के तौर पर टूट-फूट वाली चीजें, पुराने बर्तन और अजनबी या टूटे-फटे सामान से बचना चाहिए। इन्हें घर में लाकर आप अपनी जीवनशैली में समस्याओं को बढ़ावा दे सकते हैं। इसलिए, अगर आप किसी के घर से कोई सामान ले रहे हैं तो यह तय करें कि वह सकारात्मक ऊर्जा से भरा हो और किसी तरह से नकारात्मक प्रभाव न डाले। आईए जानते हैं पंडित सनी क्या बताते है।
चप्पल
किसी रिश्तेदार के यहां जाते समय यह ध्यान रखें कि उसकी चप्पल न पहनें। वास्तु शास्त्र के अनुसार नकारात्मक ऊर्जा सबसे पहले पैरों से ही निकलती है। ऐसे में जब हम दूसरों की चप्पल पहनते हैं, तो उसकी नकारात्मक ऊर्जा आपके अंदर प्रवेश कर सकती है।
छाता
दूसरों का छाता कभी उपयोग कर घर नहीं लाना चाहिए। यह आपके ग्रहों की स्थिति को बिगाड़ सकता है। आप अगर भूलकर दूसरों का छाता घर लेकर आ गए हैं, तो इस बात का ध्यान रखें कि छाता घर के अंदर न लेकर आएं। इसका उपयोग कर वापस कर देना चाहिए।
फर्नीचर
किसी के घर पर रखा हुआ फर्नीचर अपने यहां नहीं लाना चाहिए। यह नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ावा देता है, जिसके वास्तु दोष का खतरा बढ़ जाता है। ऐसा करने से आपके परिवार की खुशियां छिन जाएंगी और आप बर्बादी के कगार तक पहुंच सकते हैं।
