गुरुचरण सिंह गुमशुदगी मामला:: पुलिस का खुलासा ,दस से ज्यादा अकाउंट,एक से ज्यादा ईमेल, धर्म की तरफ झुकाव

By :  naresh
Update: 2024-05-10 13:06 GMT

 नई दिल्ली। तारक मेहता का उल्टा चश्मा एक्टर गुरचरण सिंह  22 अप्रैल के बाद से गुमशुदा हैं। पुलिस उन्हें ढूंढने के लिए पूरी कोशिश कर रहे हैं। इस बीच केस को लेकर नया अपडेट आया है। लेटेस्ट रिपोर्ट में गुरचरण सिंह की फाइनेंशियल कंडीशन के बारे में पता चला है।इसके साथ ही ये जानकारी भी सामने आई है कि एक्टर एक साथ 10 बैंक अकाउंट्स का इस्तेमाल कर रहे थे, जो इस पूरे केस में सबसे ज्यादा हैरान करने वाली बात है।

न्यूज एजेंसीकी रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली पुलिस की नई रिपोर्ट में ये बात सामने आई है कि गुरुचरण सिंह पैसों के लेनदेन के लिए कई बैंक अकाउंट्स ऑपरेट कर रहे थे। हालांकि उनकी आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी, लेकिन ऐसा बताया जाता है कि वे अक्सर क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते थे। पुलिस को ये भी पता चला कि वो 10 से ज्यादा बैंक खाते इस्तेमाल करते थे।

गुरुचरण सिंह काफी ज्यादा क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे थे। खबर के अनुसार, वो एक बैंक अकाउंट से पैसे निकालकर दूसरे बैंक अकाउंट में ट्रांसफर करते थे। ऐसा वो अपने खाते पर चढ़े कर्ज को चुकाने के लिए कर रहे थे। रिपोर्ट में ये भी बताया गया कि गुरुचरण सिंह ने आखिरी बार एटीएम से 14,000 रुपये निकाले थे। उसके बाद की कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है।

Similar News

भाई बहन का प्यार आपको कर देगा इमोशनल: रक्षाबंधन पर जरूर देखें,इन फिल्मों में दिखाया गया भाई-बहन का प्यार