भट्ट और प्रियंका चोपड़ा का फूटा गुस्सा, कही ये बड़ी बात

Update: 2024-06-11 15:00 GMT
भट्ट और प्रियंका चोपड़ा का फूटा गुस्सा, कही ये बड़ी बात
  • whatsapp icon

  मां वेष्णो देवी के दर्शन करने जा रही श्रद्धालुओं से भरी बस को रियासी में आतंकवादियों ने अपना शिकार बनाया जिसमें कम से कम 9 लोगों की जान चली गई। इस हमले को लेकर देशभर में चर्चा हो रही है। फिल्मी जगत के सितारों ने भी आतंकी हमले की निंदा करते हुए मृतकों और उनके परिवारजनों के लिए अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

आलिया भट्ट ने किया रिएक्ट

सोशल मीडिया पर इस वक्त ऑल आइज़ ऑन रियासी ट्रेंड (All Eyes On Reasi) कर रहा है। लोग इसपर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। इसी बीच आलिया भट्ट ने भी इस घटना पर रिएक्शन देते हुए अपना दुख जताया है। एक्ट्रेस ने मंलवार को आतंकी हमले से जुड़ी एक पोस्ट इंस्टाग्राम स्टोरीज पर शेयर कर लिखा, "यह दिल दहला देने वाली घटना है। मेरी संवेदनाएं पीड़ितों और उनके परिवारों के साथ हैं। निर्दोष लोगों पर हिंसा ने मानवता को हिलाकर रख दिया है।"


इससे पहले 11 जून को एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने भी रियासी हमले पर प्रतिक्रिया देते हुए निंदा की। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर रियासी आतंकी हमले का एक आर्टिकल शेयर किया और कैप्शन में लिखा, 'बेहद शॉकिंग। निर्दोष तीर्थयात्रियों पर यह जघन्य हमला भयानक है। आम नागरिक और बच्चों को ही क्यों निशाना बनाया जाता है? दुनिया भर में हम जो नफरत देख रहे हैं, उसे समझना बहुत मुश्किल है।'


आलिया भट्ट और प्रियंका चोपड़ा के अलावा वरुण धवन, मोहित रैना, परिणीति चोपड़ा, कंगना रनौत, रितेश देशमुख, अनुपम खेर और अन्य सेलेब्रिटीज ने भी हमले पर अपना दुख व्यक्त किया है।

बता दें, जम्मू-कश्मीर में शिव खोरी तीर्थस्थल से कटरा जा रही तीर्थयात्रियों से भरी बस को रविवार शाम (9 जून) को आतंकवादियों ने निशाना बनाया। जब बस राजौरी जिले की सीमा से लगे रियासी जिले के पौनी इलाके में पहुंची तब आतंकी हमले के बाद श्रद्धालुओं से भरी बस खाई में गिर गई। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने कहा है कि हमले के पीछे आतंकवादी समूह लश्कर-ए-तैयबा का हाथ माना जा रहा है।

Similar News