गर्मियों में शरीर की अंदरूनी सफाई: आयुर्वेद के इन 6 आसान चरणों से करें बॉडी डिटॉक्स

Update: 2026-04-12 03:25 GMT


भीषण गर्मी के दस्तक देते ही चेहरे पर मुंहासे, एलर्जी, पाचन की गड़बड़ी और बालों के झड़ने जैसी समस्याएं आम हो जाती हैं। आयुर्वेद के अनुसार, इन सभी परेशानियों की जड़ हमारे पेट में जमा गंदगी यानी टॉक्सिन्स होते हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि दिनचर्या में कुछ सरल बदलाव किए जाएं, तो शरीर को प्राकृतिक रूप से डिटॉक्स किया जा सकता है। पेश हैं शरीर की अंदरूनी सफाई के 6 अचूक उपाय:

**1. सुबह की शुरुआत नींबू-पानी से**

दिन की शुरुआत गुनगुने पानी में नींबू मिलाकर करने से मेटाबॉलिज्म दुरुस्त होता है। यह न केवल शरीर से जहरीले तत्वों को बाहर निकालता है, बल्कि अतिरिक्त चर्बी घटाने में भी सहायक है।

**2. एलोवेरा जेल का सेवन**

ताजा एलोवेरा जेल को पानी के साथ मिलाकर पीने से डिटॉक्सिफिकेशन की प्रक्रिया तेज होती है। यह शरीर की अंदरूनी गंदगी को साफ करने का सबसे प्रभावी तरीका माना जाता है।

**3. नाश्ते में फाइबर और फल**

सुबह खाली पेट एक कटोरा ताजे फल खाने की आदत डालें। इसके साथ ही दलिया या ओट्स को शामिल करें। इनमें मौजूद भरपूर फाइबर पाचन तंत्र को सुचारू बनाता है।

**4. भोजन से पहले सलाद अनिवार्य**

दोपहर के भोजन से करीब आधा घंटा पहले एक प्लेट सलाद जरूर खाएं। अपने भोजन में प्रोटीन और फाइबर की मात्रा अधिक रखें ताकि शरीर को पूरा पोषण मिले और पाचन आसान रहे।

**5. रात का हल्का भोजन**

रात का खाना हमेशा हल्का होना चाहिए और कोशिश करें कि इसे शाम 7 बजे से पहले निपटा लें। देर रात भोजन करने से पाचन अग्नि मंद हो जाती है, जिससे खाना सही से नहीं पच पाता।

**6. ईसबगोल और दूध का मेल**

रात को सोते समय गुनगुने दूध के साथ एक चम्मच ईसबगोल लें। इससे सुबह पेट पूरी तरह साफ होता है। यदि एक सप्ताह तक इन नियमों का पालन किया जाए, तो शरीर पूरी तरह से ऊर्जवान और स्वस्थ महसूस करने लगता है।

भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें:

समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: bhilwarahalchal@gmail.com, व्हाट्सएप: 9829041455)

विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129

संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा फोन: 7737741455

Similar News