बेटियों को मिलेगा सुरक्षा कवच, 14 साल की लड़कियों को मुफ्त लगेगा सर्वाइकल कैंसर का टीका

Update: 2026-02-25 04:50 GMT

 

  'स्वस्थ नारी, सशक्त समाज' की अवधारणा को साकार करने की दिशा में मोदी सरकार एक बड़ा कदम उठाने जा रही है। देश भर में 14 वर्ष की किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाने के लिए एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण अभियान जल्द शुरू किया जाएगा। स्वास्थ्य मंत्रालय ने इसकी पूरी तैयारी कर ली है और किसी भी समय इस महाभियान का आगाज हो सकता है।

आंकड़े बताते हैं कि भारत में हर साल लगभग 80 हजार महिलाएं सर्वाइकल कैंसर की चपेट में आती हैं, जिनमें से करीब 40 हजार की मृत्यु हो जाती है। इस जानलेवा बीमारी पर लगाम कसने के लिए सरकार ने अब कमर कस ली है।

एकल डोज होगा प्रभावी:

उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार, इस अभियान के तहत 14 साल की लड़कियों को एचपीवी टीके की केवल एक खुराक (सिंगल डोज) दी जाएगी। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) और कई शोधों में यह साबित हुआ है कि इस उम्र में दी गई एक खुराक भी दो या तीन खुराकों के समान ही प्रभावी रहती है। देश में हर साल करीब 1.5 करोड़ लड़कियां इस आयु वर्ग में आती हैं, जिन्हें इस अभियान के तहत कवर किया जाएगा।

अभियान की मुख्य विशेषताएं:

पूर्णतः मुफ्त: यह टीका 14 साल की सभी लड़कियों को सरकारी केंद्रों पर मुफ्त लगाया जाएगा।

उच्च प्रभावशीलता: एचपीवी टीका कैंसर रोकने में 93 से 100 प्रतिशत तक सक्षम पाया गया है।

डिजिटल मॉनिटरिंग: कोई भी किशोरी टीकाकरण से न छूटे, इसके लिए ब्लॉक स्तर तक पहचान की जा रही है और पूरे अभियान की डिजिटल निगरानी होगी।

वैश्विक मानक: दुनिया के 160 देश इस टीके को अपना चुके हैं, जिनमें से 90 देशों में सिंगल डोज का ही प्रावधान है।

यह विशेष अभियान मौजूदा सार्वभौमिक टीकाकरण कार्यक्रम (Universal Immunization Programme) से अलग संचालित किया जाएगा, ताकि लक्षित आयु वर्ग पर पूरा ध्यान केंद्रित किया जा सके।

भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें:

समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: bhilwarahalchal@gmail.com, व्हाट्सएप: 9829041455)

विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129

संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा फोन: 7737741455

Similar News

​सावधान! आपकी सेहत से खिलवाड़:: देश में 240 दवाएं फेल, 3 नामी ब्रांड की निकलीं नकली