RGHS योजना में बड़ी कार्रवाई, 8 कार्मिक निलंबित और 39 करोड़ की रिकवरी

Update: 2026-02-15 16:58 GMT


जयपुर। राजस्थान के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने आरजीएचएस (RGHS) योजना में बरती गई गंभीर अनियमितताओं के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए 8 कार्मिकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। विभाग द्वारा अब तक इस मामले में करीब 19 एफआईआर (FIR) दर्ज की जा चुकी हैं और विभिन्न अस्पतालों व फार्मेसी संचालकों से लगभग 39 करोड़ रुपए की रिकवरी की गई है।

प्राथमिक जांच में सामने आया कि इन कार्मिकों ने योजना के तहत मिलने वाली सुविधाओं, कार्ड और सरकारी धन का दुरुपयोग किया है। यह कार्रवाई सेवा आचरण नियमों के उल्लंघन और राजकीय संसाधनों के दुरुपयोग के आधार पर की गई है। गौरतलब है कि इससे पूर्व भी अनियमितताओं के चलते 7 चिकित्सकों को निलंबित किया जा चुका है।

इन कार्मिकों पर गिरी गाज:

विभाग द्वारा निलंबित किए गए कार्मिकों की सूची इस प्रकार है:

सौरभ कुमार रावत: नर्सिंग ऑफिसर, आर.बी.एम. चिकित्सालय, भरतपुर

मीना कुमारी चौधरी: महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता, उप स्वास्थ्य केन्द्र खुडासा, भरतपुर

किशन देई: महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता, उप स्वास्थ्य केन्द्र कुचावटी, जिला डीग

सत्यप्रकाश छावड़ी: नर्सिंग ऑफिसर, जिला चिकित्सालय बयाना, भरतपुर

मंजू कुमारी: सीनियर नर्सिंग ऑफिसर, उप स्वास्थ्य केन्द्र नगला माय, भरतपुर

तुलसी देवी: महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता, उप स्वास्थ्य केन्द्र हनुमानपुरा, जिला फलौदी

अनुपमा: महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र उच्चैन, भरतपुर

सुरेश चंद गुप्ता: नर्सिंग ऑफिसर, आर.बी.एम. चिकित्सालय, भरतपुर

भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें:

समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: bhilwarahalchal@gmail.com, व्हाट्सएप: 9829041455)

विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129

संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा

फोन: 7737741455

Similar News