RPSC SI भर्ती परीक्षा 2025 कल से:: 1174 केंद्रों पर 7.70 लाख अभ्यर्थी होंगे शामिल, सुप्रीम कोर्ट का अहम आदेश

Update: 2026-04-04 03:57 GMT


राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से सब इंस्पेक्टर (SI) भर्ती परीक्षा-2025 कल से शुरू होने जा रही है। 1015 पदों के लिए यह परीक्षा दो दिन तक दो पारियों में आयोजित की जाएगी। इसके लिए प्रदेश के 41 शहरों में 1174 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां करीब 7.70 लाख अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा को लेकर प्रशासन की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इसी बीच सुप्रीम कोर्ट ने एसआई/प्लाटून कमांडर भर्ती परीक्षा-2021 (जिसे पेपर लीक और डमी कैंडिडेट्स के विवाद के बाद रद्द कर दिया गया था) के अभ्यर्थियों को लेकर अहम आदेश दिया है। शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट की विशेष बेंच ने स्पष्ट किया कि 5 और 6 अप्रैल को होने वाली इस नई भर्ती परीक्षा में 2021 के सभी अभ्यर्थियों को नहीं, बल्कि अस्थायी तौर पर केवल उन्हीं अभ्यर्थियों को शामिल होने की अनुमति दी गई है जिन्होंने इसके लिए न्यायालय के समक्ष प्रार्थना-पत्र दायर किया है।

भीलवाड़ा इस बार जिले के 25 केंद्रों पर तैनात होने वाले 795 वीक्षकों और 35 ऑब्जर्वर का भी पुलिस वेरिफिकेशन कराया जा रहा है। पुलिस विभाग हर वीक्षक के बैकग्राउंड और आपराधिक रिकॉर्ड खंगाल रहा है। यदि कोई भी वीक्षक या स्टाफ संदेह के घेरे में आता है, तो उसे तुरंत ड्यूटी से हटा दिया जाएगा।

एसपी धर्मेद्र सिंह ने बताया की निष्पक्षता और पारदर्शिता के लिए ये वेरिफिकेशन जरुरी है।

एसपी धर्मेद्र सिंह ने बताया की निष्पक्षता और पारदर्शिता के लिए ये वेरिफिकेशन जरुरी है।

25 सेंटर पर 15 हजार 327 केंडिडेट एग्जाम देंगे

एसपी धर्मेद्र सिंह ने बताया की परीक्षा में 15 हजार 327 अभ्यर्थी एग्जाम देंगे, जिनके लिए जिले में कुल 25 सेंटर बनाए गए हैं।सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा के लिए वीक्षकों का भी पुलिस वेरिफिकेशन किया जा रहा है।निष्पक्षता और पारदर्शिता के लिए ये वेरिफिकेशन जरुरी है। इसमें पता लगाया जाता है कि किसी के खिलाफ पहले परीक्षा में नकल करवाने, कोई आपराधिक प्रकरण आदि तो दर्ज नहीं है।

ये रहेगा एग्जाम का शेड्यूल

परीक्षा दो पारियों में संपन्न होगी। पहली पारी: सुबह 11:00 बजे से दोपहर 01:00 बजे तक। दूसरी पारी: दोपहर 03:00 बजे से शाम 05:00 बजे तक। परीक्षा शुरू होने से 1 घंटा पहले (सुबह 10 बजे और दोपहर 2 बजे) प्रवेश बंद कर दिया जाएगा। इसके बाद किसी को एंट्री नहीं मिलेगी। मूल फोटो युक्त आईडी, एक रंगीन फोटो और एडमिट कार्ड साथ लाना अनिवार्य है। सेंटर पर चेकिंग के लिए परीक्षा समय से 2 घंटे पहले पहुंचना होगा। ओएमआर शीट में पांचवां विकल्प भरने के लिए 10 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा।

भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें: समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: bhilwarahalchal@gmail.com, व्हाट्सएप: 9829041455) विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129 संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा फोन: 7737741455

Similar News