पैरों से भी पता चलता है सेहत का हाल

कई बार पैरों में दिखने वाले लक्षण गंभीर बीमारियों की ओर इशारा करते हैं।
अगर समय रहते इन्हें पहचान लिया जाए, तो बड़ी स्वास्थ्य समस्याओं से बचा जा सकता है। आइए जानते हैं पैरों में दिखने वाले ऐसे 5 लक्षण जो गंभीर बीमारियों का संकेत दे सकते हैं।
पैरों में दिखने वाले गंभीर लक्षण
पैरों में सूजन
पैरों में सूजन आमतौर पर लंबे समय तक खड़े रहने या चलने के कारण हो सकती है, लेकिन अगर यह समस्या बार-बार होती है या लंबे समय तक बनी रहती है, तो यह गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का संकेत हो सकती है।
क्या कारण हो सकते हैं?
दिल की बीमारियां- दिल की कमजोरी के कारण शरीर में ब्लड सर्कुलेशन ठीक से नहीं हो पाता, जिससे पैरों में सूजन आ जाती है।
किडनी की समस्या- किडनी ठीक से काम न करने पर शरीर से एक्स्ट्रा लिक्विड नहीं निकल पाता, जिससे पैरों और टखनों में सूजन होती है।
लीवर की बीमारी- लीवर सिरोसिस जैसी समस्याओं में भी पैरों में सूजन देखी जा सकती है।
यह भी पढ़ें: बॉडी में नजर आएं ये 5 लक्षण, तो समझ जाएं शरीर को नहीं मिल रहा है पूरा पोषण; तुरंत करें डाइट में सुधार
पैरों का ठंडा पड़ना
अगर आपके पैर हमेशा ठंडे रहते हैं, तो यह खराब ब्लड सर्कुलेशन या नसों की समस्या का संकेत हो सकता है।
क्या कारण हो सकते हैं?
परिफेरल आर्टरी डिजीज- इसमें आर्टरीज संकरी हो जाती हैं, जिससे पैरों तक खून कम पहुंचता है।
डायबिटीज- शुगर लेवल बढ़ने से नसें डैमेज हो सकती हैं, जिससे पैरों में ठंडक महसूस होती है।
थायरॉइड की समस्या- हाइपोथायरॉइडिज्म में भी पैर ठंडे रह सकते हैं।
पैरों में झनझनाहट या सुन्नपन (Tingling or Numbness)
पैरों में झनझनाहट या सुन्नपन महसूस होना नसों से जुड़ी समस्या का संकेत हो सकता है।
क्या कारण हो सकते हैं?
डायबिटिक न्यूरोपैथी- हाई ब्लड शुगर के कारण नर्व डैमेज हो सकती है।
विटामिन की कमी- विटामिन-बी12 और फोलेट की कमी से भी ऐसा हो सकता है।
स्पाइनल प्रॉब्लम- स्लिप डिस्क या नसों पर दबाव पड़ने से पैरों में झनझनाहट हो सकती है।
पैरों की त्वचा का रंग बदलना (Discoloration of Skin)
पैरों की त्वचा का रंग पीला, नीला या लाल होना गंभीर समस्याओं का संकेत हो सकता है।
क्या कारण हो सकते हैं?
फेरिफरल आर्टरी डिजीज (PAD)- पैरों में खून की कमी से त्वचा पीली पड़ सकती है।
रेनॉड्स सिंड्रोम- ठंड या तनाव के कारण पैरों की उंगलियां नीली या सफेद हो सकती हैं।
इन्फेक्शन- फंगल इन्फेक्शन या एक्जिमा से भी त्वचा का रंग बदल सकता है।
पैरों में दर्द या अकड़न
पैरों में लगातार दर्द या अकड़न होना भी कई बीमारियों का संकेत हो सकता है।
क्या कारण हो सकते हैं?
आर्थराइटिस- जोड़ों में सूजन के कारण पैरों में दर्द हो सकता है।
गाउट- यूरिक एसिड बढ़ने से पैरों के जोड़ों में तेज दर्द होता है।
स्ट्रेस फ्रैक्चर- अधिक चलने या एक्सरसाइज के कारण हड्डियों में माइक्रो फ्रैक्चर हो सकते हैं।