कश्मीर के कुपवाड़ा में मार्च महीने में लें स्नोफॉल का मजा, एक्सप्लोर करें ये जगहें

Update: 2025-03-04 19:30 GMT

कश्मीर को धरती का स्वर्ग कहा जाता है, और इसकी खूबसूरती हर मौसम में अलग ही आनंद देती है. लेकिन अगर आप बर्फबारी (Snowfall) का असली मजा लेना चाहते हैं, तो कश्मीर का कुपवाड़ा (Kupwara) आपके लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन हो सकता है. कुपवाड़ा अपनी नेचुरल ब्यूटी और बर्फ से ढकी पहाड़ियों के लिए मशहूर है. यहां सर्दियों में जबरदस्त स्नो फॉल होता है जो इसे एडवेंचर और नेचर लवर्स के लिए एक बेहतरीन जगह बनाता है.

मार्च के महीने में जहां बाकी जगहों पर ठंड कम होने लगती है वहीं कुपवाड़ा में अब भी बर्फ की चादर बिछी रहती है. ये समय उन लोगों के लिए परफेक्ट है जो कम भीड़-भाड़ के बीच स्नोफॉल का लुत्फ उठाना चाहते हैं. अगर आप भी इस मार्च कश्मीर के कुपवाड़ा में स्नोफॉल का आनंद लेने का प्लान बना रहे हैं, तो यहां की इन खूबसूरत जगहों को जरूर एक्सप्लोर करें.

1. लोलीपोरा छिपी हुई खूबसूरत जगह

अगर आप कुपवाड़ा में बर्फबारी का असली मजा लेना चाहते हैं तो लोलीपोरा जरूर जाएं. ये जगह अपनी बर्फ से ढकी पहाड़ियों और शांत वातावरण के लिए जानी जाती है. यहां के घने देवदार और चीड़ के पेड़, सफेद बर्फ से ढकी वादियां, और खुशनुमा माहौल इस जगह को और भी खास बनाते हैं. यहां आप स्नो ट्रेकिंग और एडवेंचर एक्टिविटीज का मजा ले सकते हैं. इसके अलावा खूबसूरत पहाड़ियों और जंगलों की सैर कर सकते हैं. फोटोग्राफी और वाइल्डलाइफ का मजा लेने के लिए भी ये जगह बेस्ट है.

2. बांगुस वैली में लें एडवेंचर का मजा

कुपवाड़ा की बांगुस वैली (Bangus Valley) एडवेंचर और नेचर लवर्स के लिए एक शानदार जगह है. ये जगह अपनी अनछुई प्राकृतिक सुंदरता और बर्फबारी के लिए जानी जाती है. ये कश्मीर की सबसे अंडररेटेड और ऑफबीट जगहों में से एक है. यहां स्नोफॉल का मजा लें और खूबसूरत लैंडस्केप का आनंद उठाएं. आप स्नो ट्रेकिंग और कैंपिंग का एक्सपीरियंस भी ले सकते हैं.

3. तुंबल में बर्फीली पहाड़ियों के बीच बिताएं सुकून भरे पल

अगर आप भीड़-भाड़ से दूर एक शांत और खूबसूरत जगह पर स्नोफॉल का मजा लेना चाहते हैं, तो तुंबल आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है. ये जगह कुपवाड़ा के सबसे खूबसूरत इलाकों में से एक है और यहां की ठंडी हवाएं और सफेद बर्फ से ढकी पहाड़ियां किसी सपने जैसी लगती हैं. यहां आएं तो बर्फ में बैठकर चाय और कश्मीरी कहवा का आनंद लें. खूबसूरत पहाड़ियों के बीच स्नो वॉक करें और लोकल खानपान का लुत्फ उठाएं.

4. केरन बर्फीली वादियों में बसा गांव

केरन एक छोटा लेकिन बेहद खूबसूरत गांव है, जो भारत-पाकिस्तान बॉर्डर (LOC) के पास स्थित है. ये जगह अपनी अनोखी वादियों, नीले पानी की नदी और बर्फीली पहाड़ियों के लिए मशहूर है. यहां का माहौल इतना सुकून भरा होता है कि यहां आकर आपका दिल यही बस जाने को करेगा. यहां खूबसूरत झीलों और पहाड़ियों की सैर करें. बर्फ से ढके जंगलों और वादियों का आनंद लें और कश्मीरी वूल और हस्तकला से बनी चीजों की शॉपिंग करें.

कुपवाड़ा घूमने में कितना खर्च आएगा?

अगर आप कुपवाड़ा (Kupwara) घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो आपको पहले से बजट की प्लानिंग कर लेनी चाहिए. कुपवाड़ा में घूमने का खर्च आपकी जर्नी के तरीके, होटल, ट्रांसपोर्ट और खाने-पीने पर निर्भर करता है. अगर आप एक बजट ट्रैवलर हैं, तो 12,500 – 25,000 में 3-4 दिन की ट्रिप हो सकती है. हीं, लक्जरी यात्रा के लिए 40,00या उससे ज्यादा खर्च हो सकता है. अगर आप कश्मीर की खूबसूरती को बिना ज्यादा खर्च किए एक्सप्लोर करना चाहते हैं, तो शेयरिंग टैक्सी, बजट होटल और लोकल फूड के ऑप्शन चुनें.

Similar News