अगर आप भी बाथरूम में करते हैं फोन का इस्तेमाल, तो बढ़ सकती है आपकी मुश्किलें

By :  vijay
Update: 2025-03-04 21:00 GMT

आजकल स्मार्टफोन हमारी जिदंगी का अहम हिस्सा बन गया है. हम इसका इस्तेमाल हर जगह करते हैं यहां तक कि बाथरूम में भी. लेकिन क्या आप जानते हैं कि बाथरूम में फोन का इस्तेमाल करना आपकी सेहत और वास्तु दोनों के लिए हानिकारक हो सकता है. अगर आप भी उन लोगों में से हैं जो बाथरूम में फोन का इस्तेमाल करते हैं तो आपको सावधान रहने की जरूरत है क्योंकि यह आदत आपकी मुश्किलें बढ़ा सकती है.

बाथरूम और राहु ग्रह का संबंध: वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के हर कोने का संबंध किसी न किसी ग्रह से होता है. बाथरूम का संबंध राहु ग्रह से है. जब आप बाथरूम में मोबाइल का इस्तेमाल करते हैं तो राहु ग्रह की नकारात्मक ऊर्जा बढ़ जाती है जिससे मानसिक तनाव, भ्रम और गलत निर्णय लेने की संभावना बढ़ जाती है. इस नकारात्मक ऊर्जा का असर धीरे-धीरे आपके करियर और आर्थिक स्थिति पर पड़ने लगता है.

करियर और बिजनेस में रुकावटें : बुध ग्रह जो बुद्धि और व्यापार का कारक है बाथरूम में फोन चलाने से कमजोर हो जाता है. इसका असर आपके करियर और बिजनेस पर पड़ता है जिससे तरक्की रुक जाती है और मेहनत का फल नहीं मिलता है.इसके साथ ही आर्थिक तंगी और निर्णय लेने की क्षमता में कमी भी आ सकती है.

मंगल ग्रह पर असर: मंगल ग्रह ऊर्जा, आत्मविश्वास और वैवाहिक जीवन का कारक है. बाथरूम में फोन का उपयोग करने से मंगल ग्रह कमजोर हो सकता है जिससे आत्मविश्वास में कमी आती है और व्यक्तित्व पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है.इसके अलावा शादीशुदा जीवन में तनाव और मतभेद भी बढ़ सकते हैं.

क्या करें और क्या न करें : आजकल लोग मोबाइल फोन में भगवान और देवी-देवताओं की तस्वीरें रखते हैं या उन्हें स्टेटस पर लगाते हैं. लेकिन जब आप इन पूजनीय तस्वीरों के साथ बाथरूम जाते है तो इसे अपमान के रूप में देखा जाता है. इससे जीवन में परेशानियां और संकट बढ़ सकते हैं.

Similar News