महिलाएं फिट रहने के लिए रोजाना करें ये योगासन, एक्सपर्ट की राय

Update: 2025-03-06 18:50 GMT

आजकल के बदलते लाइफस्टाइल के कारण आजकल सेहत से जुड़ी कई तरह की समस्या काफी बढ़ती जा रही हैं. वहीं अगर महिलाओं के बात करें तो उम्र के हर पड़ाव में उनके शरीर में कई तरह के बदलाव होते हैं. जिसका असर उनकी सेहत पर भी दिखाई देता है. ऐसे में फिट और हेल्दी रहने के लिए लाइफस्टाइल पर ध्यान देना बहुत जरूरी है. जिसमें सही डाइट के साथ ही रोजाना कुछ समय निकाल कर व्यायाम करना बहुत जरूरी होता है. लेकिन परिवार और ऑफिस की जिम्मेदारियों को निभाते हुए महिलाओं को अपने लिए समय नहीं मिल पाता है. लेकिन अपनी सेहत का ख्याल रखना भी बहुत जरूरी है.

अगर आप जिम जाकर एक्सरसाइज करने के लिए समय नहीं निकाल पाती हैं. तो योग अपने आप को फिट और हेल्दी रखने का बेहतर ऑप्शन है. योग शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक स्वास्थ्य को बढ़ाने में मदद करता है. आप रोजाना दिन में 20 से 30 मिनट का समय निकालकर घर पर ही योग कर सकती हैं.

योग के फायदेमंद

महिलाओं के शरीर में मासिक धर्म, गर्भावस्था, और मेनोपॉज जैसे प्राकृतिक बदलाव होते हैं, जिनसे शारीरिक और मानसिक स्थिति प्रभावित हो सकती है, योग इन सभी अवस्थाओं के दौरान मदद कर सकता है. परिवार और कामकाजी जिम्मेदारियां कई बार तनाव और चिंता का कारण बन सकती हैं ऐसे में योग मेंटल हेल्थ को बेहतर बनाने और दिमाग को शांत रखने में मदद कर सकता है. प्राणायाम और ध्यान जैसी तकनीक मेंटल हेल्थ के लिए फायदेमंद होती हैं.

महिलाओं के लिए कई प्रकार के योग अभ्यास होते हैं, जिनमें से हर एक योगासन के अपने अलग-अलग फायदे हैं. महिलाओं में पीरियड्स के दौरान या दूसरे की कारणों से हार्मोनल असंतुलन होना आम है जिसका असर मूड पर भी पड़ता है, ऐसे में योग इसके लिए भी फायदेमंद हो सकता है. ऐसे में महिलाओं के लिए एक्सपर्ट द्वारा बताए यह योगासन फायदेमंद होते हैं.

क्या कहती हैं एक्सपर्ट?

योगा एक्सपर्ट डॉक्टर संपूर्णा का कहना है कि महिलाओं में हार्मोनल असंतुलन के दौरान, इर्रेगुलर पीरियड्स, पीरियड्स के दौरान क्रैम्प्स, पीसीओडी की समस्या या फिर कंसीव करने में समस्या हो रही है तो ऐसे में उग्रासन, मलासन और सेतुबंधासन बहुत इफेक्टिव होता है. साथ कोबरा पोज और भुजंगासन भी इसमें फायदेमंद हो सकता है. महिलाओं में रिप्रोडक्टिव हेल्थ इश्यू में उत्कटासन, उग्रासन और मलासन बेस्ट होता है. जिन्हें पीरियड्स से जुड़ी समस्या है या फिरयूरिन इंफेक्शनरहता है या मेनोपॉज से जुड़ी समस्या के लिए भी ये आसन बेस्ट होते हैं. एक्सपर्ट का कहना है कि हर एक योगासन से अलग-अलग बहुत फायदे होते हैं.

चन्द्रभेदी प्राणायाम

एक्सपर्ट ने बताया कि टेंशन को कम करने के लिए चन्द्रभेदी प्राणायाम किया जा सकता है. ये माइंड का कुल डाउन करने, बीपी को नॉर्मल करने, गुस्से का कंट्रोल करने और चिड़चिड़ापन को भी कम करने में मदद कर सकता है. साथ ही प्लस रेट सही रहती है इसके साथ ही ये इसका अभ्यास करने से सिर दर्द और माइग्रेन की समस्या से भी राहत मिल सकती है. गर्मियों में शरीर को रिलैक्स करने के लिए इसे करने से बहुत मदद मिल सकती है.

मरकटासन

महिलाओं में कमर दर्द की समस्या भी बहुत आम है. यह बढ़ती उम्र, काम के दबाव, सी-सेक्शन या फिर एक जगह पर ज्यादा देर तक बैठकर काम करना और कई कारणों से हो सकता है. इसे कम करने के में मरकटासन फायदेमंद होता है. इसे लेटकर किया जाता है. यह एक रिलैक्सिंग पोज होता है. जिससे थकान को कम करने में भी मदद मिलती है.

बालासन

बालासन को चाइल्ड पोज के नाम से भी जाना जाता है. इससे पेट पर जमे फैट को कम करने में मदद मिलती है, साथ ही ये पोज लिवर और किडनी के लिए भी ये पोज अच्छा है. कमर दर्द, सिर दर्द, थकान, माइग्रेन, स्ट्रेस, एंगॉयटी और डिप्रेशन को कम करने और बीपी को कंट्रोल करने में भी मदद करता है.

तितली आसन

तितली आसन हिप्स और थाई पर जमे फैट को कम करने के लिए अच्छा होता है. ये आसन महिलाओं के लिए बहुत फायदेमंद होता है. यह पेट से जुड़ी समस्या जैसे कि गैस, अपच और एसिडिटी की समस्या से राहत दिलाने में मदद करता है.

l

Similar News