हर घर की रौनक है नारी…वुमन डे कोट्स, शायरी और विशेज, उसे अलग अंदाज में करें विश

Update: 2025-03-07 20:30 GMT

8 मार्च को पूरी दुनिया में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (International Women’s Day) मनाया जाता है. ये दिन महिलाओं के संघर्ष, उपलब्धियों और उनके अद्भुत योगदान को सराहने के लिए समर्पित है. चाहे वो मां, बहन, पत्नी, बेटी या दोस्त हो, हर महिला हमारे जीवन में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है. इस खास दिन पर हम अपनी जिदगी की इन मजबूत महिलाओं को प्रेरणादायक और दिल छू लेने वाले कोट्स के जरिए विश कर सकते हैं.

अगर आप भी अपनी मां, बहन, पत्नी, गर्लफ्रेंड, दोस्त या किसी खास महिला को Women’s Day पर स्पेशल महसूस कराना चाहते हैं, तो आज हम आपको कुछ ऐसे ही बेहतरीन कोट्स और संदेश बता रहें हैं, जिन्हें आप अपनी करीबी महिलाओं को भेज सकते है और उनका दिन खास बना सकते हैं.

वुमन डे के लिए खास विशेज और कोट्स

1. “जिसने मुझे दुनिया में लाया, हर मुश्किल से बचाया, मेरी मां ही मेरी असली ताकत है. हैप्पी वुमन डे, मां!”

2.”तेरी ममता की छांव तले मैंने जीना सीखा, मां, तेरा प्यार मेरी सबसे बड़ी दौलत है। महिला दिवस की ढेरों शुभकामनाएं!”

3.”मां, तेरा साथ हर मुश्किल को आसान बना देता है, तेरा प्यार दुनिया की सबसे बड़ी ताकत है. महिला दिवस मुबारक हो!”

4.”तुम सिर्फ मेरी हमसफर नहीं, मेरी सबसे बड़ी प्रेरणा और शक्ति हो. महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!”

5. “तुम्हारे बिना मेरा जीवन अधूरा है, तुम्हारी हंसी मेरी सबसे बड़ी खुशी है. हैप्पी वुमन डे, मेरी जान!”

6.”मेरे हर सपने में तुम शामिल हो, मेरे हर संघर्ष में तुम मेरा सहारा हो. महिला दिवस पर तुम्हें सलाम!”

7.”मेरी बहन मेरी सबसे अच्छी दोस्त है, जिसने हमेशा मुझे सही राह दिखाई. महिला दिवस की शुभकामनाएं!”

8.”तू मेरी ताकत भी है और मेरी प्रेरणा भी, तेरे बिना मेरी ज़िंदगी अधूरी है. वुमन डे मुबारक हो!”

9.”हर खुशी में, हर ग़म में, तू हमेशा मेरे साथ है, मेरी प्यारी बहना, तेरा साथ अनमोल है. महिला दिवस की शुभकामनाएं!”

10. “तेरी हंसी मेरी दुनिया रोशन कर देती है, तेरी दोस्ती मेरी सबसे बड़ी दौलत है. हैप्पी वुमन डे, दोस्त!”

11. “नारी तुम प्रेम हो, आस्था हो, विश्वास हो,

टूटी हुई उम्मीदों की एकमात्र आस हो.

हर जान की तुम ही तो सांस हो,

नारी तुम केवल नारी नहीं,

शक्ति का संपूर्ण अंश हो!”

12.“जिंदगी की कहानी तुम से ही चलती है,

हर रिश्ते में तुम सबसे जुड़ती हो.

दुनिया की सबसे बड़ी ताकत हो तुम,

खुद को कमजोर ना समझो,

क्योंकि हर मुश्किल को तुम हरा सकती हो!”

13.“तुम हो धूप, छांव भी हो,

तुम ही राहत और घाव भी हो.

नारी तुम शक्ति का रूप हो,

जग को जीवन देने वाली अमूल्य भूप हो!”

14.“सहने की आदत मत डालो,

खुद को कमजोर मत समझो.

अब नारी सशक्त है,

हर चुनौती को पार कर सकती है!”

15.“हर दर्द सहकर भी मुस्कुराती है,

हर हालात में अपने फर्ज निभाती है.

उस नारी को मेरा सलाम,

जो हर मुश्किल में भी आगे बढ़ जाती है!”

16.“बेटी, बहन, मां और पत्नी,

हर रूप में नारी महान है.

सशक्त, समर्थ और सम्माननीय,

वह इस सृष्टि की पहचान है!”

17.“हर दर्द को सहकर भी हंसती है,

अपने सपनों को खुलकर जीती है.

सशक्त नारी की पहचान यही,

हर मुश्किल में भी हार नहीं मानती है!”

18.“हर घर की रौनक नारी है,

हर रिश्ते की जान नारी है.

दुनिया में अगर कुछ सबसे खास है,

तो वो सशक्त नारी है!”

19.“तुम हो तो घर गुलजार है,

तुम्हारे बिना हर जगह सूनापन है.

इस दुनिया की सबसे खूबसूरत रचना हो तुम,

तुमसे ही हर रिश्ता पूर्ण है!”

20.“हौसलों से भरी हुई नारी,

हर मुश्किल पर भारी.

जो ठान ले उसे पूरा करे,

उसकी हिम्मत के आगे किसकी चले?”

21.”नारी है तो कल है, नारी के बिना यह संसार अधूरा है.”

22.”जो अपनी पहचान खुद बनाती है, वही औरत सशक्त कहलाती है.”

23.”नारी शक्ति का सम्मान करो, क्योंकि उसके बिना यह दुनिया अधूरी है.”

24.”महिला सिर्फ घर नहीं संभालती, वह पूरी दुनिया को बदलने की ताकत रखती है.”

25.”एक शिक्षित महिला सिर्फ खुद को नहीं, बल्कि पूरे समाज को शिक्षित करती है.”

26.”महिला वह शक्ति है जो घर से लेकर दुनिया तक बदलाव ला सकती है.”

27.”नारी की शक्ति को कम मत आंको, वह चाहे तो इतिहास बदल सकती है.”

28.”सशक्त नारी, सशक्त समाज की पहचान है.”

29.”हर सफल पुरुष के पीछे एक महिला का हाथ होता है.”

30.”जो दुनिया को जन्म देती है, वह कभी कमजोर नहीं हो सकती!”

Similar News