फ्रिज पर भूल से भी न रखें ये 5 चीजें

Update: 2025-04-18 08:35 GMT
फ्रिज पर भूल से भी न रखें ये 5 चीजें
  • whatsapp icon

घर परिवार में सुख शान्ति के लिए छोटी मोती बातो का  ध्यान रखना जरूरी हे इसके   लिए वास्तु शास्त्र के नियमों का पालन करना लाभदायक माना जाता है। अक्सर हम देखते हैं कि भारतीय घरों में लोग फ्रिज के ऊपर खाली जगह का उपयोग करके वहां तरह-तरह की चीजें रख देते हैं, लेकिन कुछ वस्तुएं ऐसी होती हैं, जिन्हें वहां रखना भारी पड़ सकता है। कहा जाता है कि घर की हर चीज एक ऊर्जा को संचारित करती है, जो हमारे जीवन के सुख और दुख का कारण बनती है। इसलिए जब भी कोई चीज रखें, उसके बारे अच्छी तरह सोच विचार कर ही रखें, जिससे आप वास्तु दोष से प्रभावित न हों। तो आज की इस खबर में हम आपको उन चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आपको फ्रिज पर बिल्कुल भी नहीं रखनी है। आइए जानते हैं।

नहीं रखना चाहिए ओवन

कुछ लोग माइक्रोवेव या ओवन जैसी चीजें फ्रिज के ऊपर रख देते हैं, लेकिन वास्तु के अनुसार यह संतुलन के लिए ठीक नहीं है। इससे घर में अग्नि तत्व अधिक प्रभावी हो सकता है, जो गुस्सा, झगड़े और तनाव जैसी

 

  फिश एक्वेरियम

एक्वेरियम जल तत्व से जुड़ा होता है, जबकि फ्रिज अग्नि तत्व का प्रतीक होता है। इन दोनों के टकराव से ऊर्जा असंतुलन हो सकता है, जिससे घर में आर्थिक नुकसान, तनाव और पारिवारिक कलह जैसे हालात उत्पन्न हो सकते हैं। ऐसे में भूलकर भी फ्रिज के ऊपर आप फिश एक्वेरियम रखने से बचें।

 

फ्रिज पर भूल से भी न रखें ये 5 चीजें

 दवाइयां

चूंकि दवाएं बीमारी से जुड़ी होती हैं, इसलिए इन्हें फ्रिज के ऊपर रखने से घर का माहौल तनावपूर्ण हो सकता है। यह स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को बढ़ा सकता है और मानसिक बेचैनी को भी बढ़ावा दे सकता है। बेहतर होगा इन्हें किसी शांत और सुरक्षित स्थान पर रखा जाए न कि फ्रिज के ऊपर रखा जाए।


 पैसे या कीमती वस्तुएं

फ्रिज को अग्नि से जुड़ा हुआ माना जाता है, जबकि धन-संपत्ति ठहराव और स्थिरता का प्रतीक माना जाता है। अगर नकद धन, तिजोरी या गहनों को फ्रिज के ऊपर रखा जाए, तो इससे वित्तीय स्थिरता पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। इससे आय में कमी या खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है। ऐसे में इसका आपकी आर्थिक स्थिति पर भी काफी प्रभाव पड़ सकता है।

 पुराने और खराब सामान

टूटे बर्तन, बेकार इलेक्ट्रॉनिक सामान या कोई भी अनुपयोगी वस्तु अगर फ्रिज के ऊपर रखी जाती है, तो यह नकारात्मकता को आमंत्रित कर सकती है। वास्तु कहता है कि ऐसा करने से घर में बाधाएं और नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है, जिससे समृद्धि रुक जाती है। इसलिए फ्रिज के ऊपर पुराने और खराब सामान नहीं रखने चाहिए।

  स्थितियों को जन्म दे सकता है।

Similar News