शनि जन्मोत्सव पर चमत्कारी श्री गजराज शनिदेव मंदिर पर हुआ विशेष आयोजन

Update: 2025-05-28 14:19 GMT
शनि जन्मोत्सव पर चमत्कारी श्री गजराज शनिदेव मंदिर पर हुआ विशेष आयोजन
  • whatsapp icon


निम्बाहेड़ा।

नगर के राजमाता सिंधिया मार्ग पर गायत्री नगर स्थित चमत्कारी श्री गजराज शनि देव मंदिर पर भगवान शनि देव का जन्मोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया।

पंडित राजमल जोशी एवं पंडित अभिषेक जोशी द्वारा प्रातः 6 बजे से भगवान गजराज श्री शनिदेव का 151 किलो तेल से अभिषेक किया गया, ततपश्चात दोपहर 4:30 बजे से नवग्रह हवन एवं रात्रि 7:30 बजे महा आरती व प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया। रात्रि में 9 बजे से श्री कथावाचक गणेश महाराज के मुख्यरविंद से भगवान शनि देव की कथा का लाभ लिया गया।

शनि जन्मोत्सव पर आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में पूर्व विधायक अशोक नवलखा, श्री कल्लाजी वैदिक विश्वविद्यालय के चेयरपर्सन कैलाश मूंदड़ा, जेके सीमेंट के एलेन शर्मा, मनीष ढ़ेलावत, अजीत, सतीश, मिश्रीलाल तेली, राजेश, राकेश लड्डा, विजय काबरा, ओम सुथार, जगदीश, लोकेश गोठवाल, प्रॉपर्टी एसोसिएशन अध्यक्ष लाला दशोरा, भाजयुमो नगर महामंत्री डॉ. आशीष टांक, चिराग मंत्री, कैलाश, अमरचंद, यश मोदी, बाबूलाल जोशी, देवेंद्र जोशी सहित सैंकड़ों की संख्या में भक्तों के द्वारा श्री शनिदेव के दर्शन कर आशीर्वाद लिया तथा सुख समृद्धि की कामना की गई।

Similar News