निंबाहेड़ा प्रवास पर प्रदेश विधि विभाग अध्यक्ष पूनिया का स्वागत, कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह
निंबाहेड़ा, राजस्थान विधि मानवाधिकार एवं सूचना प्राधिकरण विभाग के प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह पूनिया के निंबाहेड़ा आगमन पर शुक्रवार को उनका भव्य एवं आत्मीय स्वागत किया गया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं अधिवक्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।
*कांग्रेस कार्यालय पर स्वागत समारोह*
पेच एरिया परिसर में यहां स्थित कांग्रेस कार्यालय पर प्रातः 10:30 बजे आयोजित स्वागत कार्यक्रम में निंबाहेड़ा नगर पालिका के निवर्तमान अध्यक्ष सुभाष चन्द्र शारदा, नगर कांग्रेस कमेटी के संगठन महासचिव रविप्रकाश सोनी, चित्तौड़गढ़ जिला फुटबॉल संघ के कोषाध्यक्ष मनोज पारख, चित्तौड़गढ़ जिला विधि विभाग अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह सोलंकी, नगर कांग्रेस कमेटी सचिव धीरज नगरिया,अधिवक्ता फ़हीम खान बक्शी, अरविंद गोयल, नदीम खान, सत्यनारायण सालवी, रूही खान, अबरार अहमद, सुरेन्द्र सिंह चौहान, अरुण चौधरी, रामलाल अहीर, आशुतोष टांक एवं कांग्रेस कार्यालय प्रभारी ज़ाकिर हुसैन सहित अन्य कांग्रेसजनों ने पूनिया का मेवाड़ी पगड़ी पहनाकर, माल्यार्पण कर एवं उपरणा ओढ़ाकर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया।
*न्यायालय परिसर में अधिवक्ताओं ने किया अभिनंदन*
इसी क्रम में निंबाहेड़ा-चित्तौड़गढ़ मार्ग स्थित दोनों जगह न्यायालय परिसर में भी एक विशेष स्वागत कार्यक्रम आयोजित हुआ। यहां एक दिवसीय प्रवास पर पहुंचे विधि, मानवाधिकार एवं सूचना प्राधिकरण विभाग के प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह पूनिया का वरिष्ठ अधिवक्ता श्यामलाल शर्मा, बाबूलाल पाटीदार, फहीम खान बक्शी, चित्तौड़गढ़ विधि विभाग के अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह सोलंकी, चित्तौड़गढ़ बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष एवं पार्षद महेंद्र सिंह, चित्तौड़गढ़ अभिभाषक संघ की उपाध्यक्ष चांदनी बैरागी,गंगरार अभिभाषक संघ अध्यक्ष कमलेश शर्मा, अनिल बोहरा, इसरार खान, गोपाल चतुर्वेदी सहित बड़ी संख्या में उपस्थित अधिवक्ताओं ने मेवाड़ी पगड़ी पहनाकर, माल्यार्पण कर एवं उपरणा ओढ़ाकर आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया।
*कार्यकर्ताओं व अधिवक्ताओं में उत्साह*
इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं अधिवक्ताओं ने प्रदेशाध्यक्ष पूनिया के नेतृत्व में संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का विश्वास जताया। पूरे कार्यक्रम के दौरान आत्मीयता, अनुशासन एवं संगठनात्मक एकता का विशेष वातावरण देखने को मिला।