राजकीय बालिका विद्यालय में निःशुल्क साइकिल वितरण समारोह संपन्न

Update: 2026-04-10 10:06 GMT

चित्तौड़गढ़ । शहर के राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में राज्य सरकार की योजना के अंतर्गत निःशुल्क साइकिल वितरण समारोह प्रधानाचार्य श्रीमती चंद्रकांता राठौर के निर्देशन में हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मेधावी छात्राओं को साइकिलें भेंट कर उन्हें शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित किया गया।

बालिका शिक्षा को बढ़ावा देना सरकार की प्राथमिकता

समारोह की अध्यक्षता कर रहे पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्री सुशील शर्मा ने छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए सरकार द्वारा जनहित में संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं पर प्रकाश डाला। विशिष्ट अतिथि भाजपा नगर अध्यक्ष श्री गौरव त्यागी ने अपने संबोधन में कहा कि साइकिल वितरण योजना का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं को उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित करना और उनके आवागमन को सुगम बनाना है। उन्होंने छात्राओं से पूरी निष्ठा के साथ पढ़ाई करने का आह्वान किया।

नामांकन में होगी वृद्धि

भाजपा जिला महामंत्री श्री रघु शर्मा ने कहा कि इस तरह के प्रोत्साहन कार्यक्रमों से सरकारी विद्यालयों के नामांकन में सकारात्मक वृद्धि देखने को मिल रही है। अधिक से अधिक विद्यार्थी सरकारी सुविधाओं का लाभ उठाकर अपना भविष्य संवार सकते हैं। इस दौरान पूर्व नगर अध्यक्ष शैलेन्द्र झवर, पूर्व पार्षद भोलाराम प्रजापत, राजन माली, ओम शर्मा, नानालाल मेनारिया, ओम बजाज, कांतिलाल जैन एवं ब्लॉक शिक्षा अधिकारी शंभूलाल सोमानी ने भी अपने विचार साझा किए।

शत-प्रतिशत रहा विद्यालय का परिणाम

ब्लॉक शिक्षा अधिकारी शंभूलाल सोमानी ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि विद्यालय की बालिकाएं शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं, जिसका प्रमाण इस वर्ष का शत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम है। कार्यक्रम का सफल संचालन श्रीमती पूर्णिमा मेहता ने किया।

इस अवसर पर उपप्राचार्य भंवर कंवर तंवर सहित महिपाल चौधरी, आशा आचार्य, लीला दशोरा, सरोज टेलर, झूला लोढ़ा, गोपेश कोदली, सुनील चतुर्वेदी, मुक्ता निगम, ज्योति सुराणा, जगन्नाथ सिंह चौहान, निर्मला शर्मा, अंतुम आशिया, राजकुमार बजाज, अवंतिका गर्ग, लोकेश वासवानी, रमेश चौधरी, मंजू मेनारिया एवं अमानत रानी सहित विद्यालय स्टाफ व छात्राएं उपस्थित रहीं।

Similar News