विश्व नवकार महामंत्र दिवस: 2 हजार श्रद्धालुओं ने किया सामूहिक जाप
By : bhilwara halchal
Update: 2026-04-09 14:38 GMT
चित्तौड़गढ़। विश्व शांति और एकता के उद्देश्य से जीतो (JITO) और श्री महावीर जैन मंडल के तत्वावधान में विश्व नवकार महामंत्र दिवस मनाया गया। श्री विद्यासागर मांगलिक धाम में आयोजित इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय जैन संत डॉ. संजय मुनि एवं अन्य साधु-साध्वियों के सानिध्य में लगभग 2 हजार लोगों ने भाग लिया। सोहन पोखरना ने बताया कि इस अभियान के तहत भारत सहित 108 देशों में लाखों लोगों ने एक साथ शांति की प्रार्थना की।