चित्तौड़ प्रीमियर लीग: देशी इलेवन ने फाइनल में किया प्रवेश
By : bhilwara halchal
Update: 2026-04-09 14:37 GMT
चित्तौड़गढ़। मातेश्वरी सेवा समिति द्वारा आयोजित पांचवीं रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता में देशी इलेवन ने याराना सुपर इलेवन को हराकर फाइनल में जगह बना ली है। पहले क्वार्टर फाइनल में बलराज की 26 रनों की तूफानी पारी (अंतिम ओवर में) ने देशी इलेवन को जीत दिलाई। दूसरे मैच में भरत जाट की शानदार गेंदबाजी (3 विकेट) की बदौलत टीम ने विपक्षी को मात्र 77 रनों पर ढेर कर दिया। भाजपा नगर अध्यक्ष गौरव त्यागी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।