एमएफसी और श्रीदेव राजसमंद की टीम क्वार्टर फाइनल में
चित्तौड़गढ़। मातेश्वरी सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता में गुरुवार को खेले गए लीग मुकाबलों में एमएफसी व श्री देव क्लब टीम क्वार्टर फाइनल में पहुँची। मुकेश सेन ने बताया कि पहले बल्लेबाजी करने उतरी एमएफसी ने निर्धारित 10 ओवर में 95 रन बनाये। सर्वाधिक नाबाद 41 रन का योगदान दिनेश मालवीय ने दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीदेव क्लब की शुरुआत अच्छी रही लेकिन एमएफसी के जानू की घातक गेंदबाज़ी के चलते श्रीदेव क्लब 81 रनों पर सीमट गई। जानू ख़ान ने 1 ओवर में 2 रन देकर 3 विकेट लिए। दूसरे और तीसरे लीग मुकाबले एक तरफ़ा रहे। श्री देव क्लब ने रिद्धिसिद्धि मेवाड़ टीम को 9 विकेट से हराया। एमएफसी ने रिद्धिसिद्धि मेवाड़ को 59 रनो से हराया। गुरुवार को खेल गए मुकाबलों में श्रीदेव क्लब की ओर से टेनिस स्टार खिलाड़ी गुंजन रहे, वहीं एमएफसी की ओर से दिलीप बिजवा व विशाल मौर्य खेलने उतरे। मुख्य अतिथि संदीप शर्मा ने प्रतियोगिता को उच्च स्तरीय बताते हुए आयोजन समिति को बधाई देते हुए खिलाड़ियों को खेल को खेल की भावना से खेलने की बात कही। सभी टीमों को जीत की शुभकामनाएँ देते हुए भविष्य में होने वाली प्रतियोगिता में सहयोग की बात कही। इस मौके पर विजय चौहान, शम्मी अरोड़ा, देवराज साहू, अशोक वैष्णव, राजू खटीक, अल्पेश गोस्वामी, आदित्य चावला, हर्षवर्धन गुर्जर, अंगद सिंह अरोड़ा, अमन ख़ान का स्वागत राजकुमार सुवालका, भेरूलाल शर्मा, अमन गौड़, मुकेश सेन, प्रशांत चौधरी, लोकेश शर्मा, बबलू शर्मा, पिंटू शर्मा, एकलव्य शर्मा, मुकेश शर्मा, उदय अहीर, दिलीप त्रिवेदी ने किया।