समृद्धि बैंक को मिला बेस्ट महिला अरबन को-ऑप बैंक अवार्ड

Update: 2025-05-28 15:07 GMT


उदयपुर । झीलों की नगरी उदयपुर में दी उदयपुर महिला समृद्धि अरबन को-ओपरेटिव बैंक लिमिटेड द्वारा सहकारिता क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर दो अवार्ड प्राप्त कर राजस्थान सहकारिता का नाम अखिल भारतीय स्तर पर गौरवान्वित किया है।

बैंक अध्यक्ष डॉ किरण जैन ने बताया कि सहकारिता, आईटी एवं बैंकिंग की राष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित संस्था बो ट् बी मुम्बई द्वारा दिनांक 23 मई को होटल द ललित, मुम्बई में राष्ट्रीय सहकारिता अधिवेशन आयोजित किया गया, जिसमें देश भर के सहकारी बैंकों ने भाग लिया।

बैंक के मुख्यकार्यकारी अधिकारी श्री विनोद चपलोत ने बताया कि उक्त अधिवेशन में बैंकों की वर्ष 2024-25 के प्रगति विवरण के आधार पर मुख्य अतिथि श्री सुमनेश जी जोशी, संयुक्त संचिव, आई टी कम्युनिकेशन मंत्रालय, भारत सरकार एवं श्री प्रभात चतुर्वेदी, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, राष्ट्रिय शहरी सहकारी वित्त एवं विकास निगम द्वारा महिला समृद्धि बैंक के आई टी हेड श्री निपुण चित्तौड़ा को बेस्ट आई टी हेड के रुप में भारत रत्न सहकारिता सम्मान से नवाजा गया एवं बैंक की ओवरऑल परफोरमेंस हेतु महिला समृद्धि बैंक को बेस्ट महिला अरबन को-ऑप बैंक के रुप में भारत रत्न सहकारिता सम्मान से नवाजा गया।

Similar News