सरकार जानबूझकर टाल रही पंचायत चुनाव पायलट
टोंक कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और टोंक विधायक सचिन पायलट ने गुरुवार को केंद्र और भजनलाल सरकार पर हमला बोला।उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार पंचायत चुनाव जानबूझकर टाल रही है, क्योंकि उसे हार का डर है। पायलट ने कहा कि अगर चुनाव हुए तो जनता अपनी नाराजगी मतपेटी के जरिए जाहिर करेगी और कांग्रेस को भारी जीत मिलेगी टोंक में विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण और शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल होने के बाद पायलट ने मंच से संबोधन और मीडिया से बातचीत में भाजपा की नीतियों की कड़ी आलोचना की।
सरकार जानबूझकर टाल रही पंचायत चुनाव पायलटपायलट ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के बयान का समर्थन करते हुए कहा कि संविधान के अनुसार छह महीने के भीतर पंचायत चुनाव कराना अनिवार्य है। परिसीमन पूरा होने के बावजूद सरकार का चुनाव टालना लोकतंत्र के लिए खतरा है। उन्होंने कहा कि भाजपा को जनता का विश्वास खोने का डर है, इसलिए वह संवैधानिक जिम्मेदारी से भाग रही है।