सीनियर टीचर भर्ती परीक्षा शुरू

Update: 2025-09-07 08:40 GMT

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) द्वारा आयोजित सीनियर टीचर भर्ती परीक्षा 2024 (माध्यमिक शिक्षा) के दौरान सख्त सुरक्षा उपाय देखने को मिले। परीक्षा केंद्रों पर फुल आस्तीन वाले शर्ट, टी-शर्ट या सूट पहनकर आए अभ्यर्थियों की आस्तीन को कैंची से काटा गया, ताकि नकल की संभावना को रोका जा सके। पुरुष अभ्यर्थियों को गेट पर रोककर यह कार्रवाई की गई और आस्तीन काटने के बाद ही उन्हें परीक्षा में प्रवेश दिया गया।

इसके अतिरिक्त, चेन, अंगूठी, घड़ी, चूड़ी जैसी ज्वेलरी भी अभ्यर्थियों से बाहर ही उतरवा ली गई। यह नजारा शहर के सरकारी स्कूलों में बने परीक्षा केंद्रों पर देखा गया। परीक्षा शुरू होने से पहले सुबह 9 बजे तक अभ्यर्थियों को केंद्र में प्रवेश की अनुमति दी गई।

यह कदम परीक्षा की पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए उठाए गए, हालांकि इससे अभ्यर्थियों को असुविधा का सामना करना पड़ा।


Similar News