राजकीय विद्यालयों में पृथक से होगा बालिका शौचालयों का निर्माण-दिलावर
By : राजकुमार माली
Update: 2025-09-08 17:01 GMT
जयपुर, शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने सोमवार को विधानसभा में कहा कि प्रदेश में राजकीय विद्यालयों के भवनों एवं शौचालयों का सर्वे जारी है और इसके बाद विद्यालयों में चरणबद्ध तरीके से शौचालयों का निर्माण किया जायेगा।
श्री दिलावर प्रश्नकाल में विधायक मनोज कुमार के इस सम्बन्ध में पूछे गए पूरक प्रश्नों का जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि उच्च प्राथमिक व उच्च माध्यमिक विद्यालयों में पृथक से बालिका शौचालय बनाये जायेंगे। राजकीय विद्यालयों में स्वच्छ भारत मिशन तहत शौचालय निर्माण के लिए पंचायती राज विभाग को प्रस्ताव प्रेषित किए जा चुके है।