चित्तौड़गढ़: पुराने गिरवी जेवरात को लेकर व्यापारियों को मिल रही धमकियां, कनेरा पुलिस थाने में दी शिकायत
चित्तौड़गढ़ (हलचल)। सोने-चांदी की कीमतों में आए उतार-चढ़ाव के बीच पुराने जेवरात गिरवी रखने वाले व्यापारियों को डराने-धमकाने और जबरन वसूली के मामले सामने आने लगे हैं। चित्तौड़गढ़ जिले के कनेरा क्षेत्र में व्यापारियों ने एकजुट होकर पुलिस को शिकायत सौंपी है और सुरक्षा की मांग की है। व्यापारियों का कहना है कि कुछ लोग 10-20 साल पुराने गिरवी रखे जेवरात बिना ब्याज या पूर्ण भुगतान के वापस मांग रहे हैं। हद तो तब हो गई जब कई ऐसे लोग भी जबरन वसूली का दबाव बना रहे हैं, जिन्होंने कभी कोई सामान गिरवी रखा ही नहीं। इन धमकियों के कारण स्थानीय व्यापारियों में भारी रोष है और उनका व्यवसाय करना मुश्किल हो गया है। रविवार को व्यापारियों ने थानाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। बाजार की स्थिति पर चर्चा करते हुए व्यापारियों ने बताया कि शादियों के पीक सीजन में भी सोने-चांदी के दामों में बेतहाशा बढ़ोतरी के कारण ज्वेलरी शॉप्स पर ग्राहकों की संख्या बहुत कम रही। हालांकि बीते कुछ दिनों से कीमतों में गिरावट आई है, जिससे अब व्यापारियों को उम्मीद है कि आने वाले समय में ग्राहकी फिर से सामान्य रूप से बहाल होगी और कारोबार में तेजी आएगी।
ताजा न्यूज़ के लिए बने रहें 'भीलवाड़ा हलचल' न्यूज़ पोर्टल के साथ। अपने क्षेत्र की खबर देने के लिए संपर्क करें: समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: bhilwarahalchal@gmail.com, व्हाट्सएप: 9829041455) विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129 सम्पर्क कार्यालय: भीलवाडा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाडा फोन: 7737741455